Home छत्तीसगढ़ प्रियंका गांधी की सभा से कांग्रेस की जीत की होगी आगाज :...

प्रियंका गांधी की सभा से कांग्रेस की जीत की होगी आगाज : दीपक बैज

89
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। लोकसभा चुनाव की स्टार प्रचारक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी का राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के मोहड़ डोंगरगांव में 21 अप्रैल को दोपहर 2 बजे सभा होनी है, उसकी तैयारियों का जायजा लेने छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज स्थल पहुंचकर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किए हैं। मोहड़ में प्रियंका गांधी की सभा को विशाल ऐतिहासिक बनाने कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरे लगन से जुटे हुए हैं, उनके उत्साहवर्धन एवं कार्यक्रम की तैयारी का अवलोकन कर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज तैयारियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चित रूप से प्रियंका जी की यह सभा भी ऐतिहासिक होगी और राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित होने के साथ-साथ देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी, इस दिशा में एक सुखद संदेश जाएगा, क्योंकि जिस प्रकार से केन्द्र की महंगाई बेरोजगारी से आम जनता का जीवन दूभर हो गया है और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग भी भाजपा के सरकार ने जिस प्रकार से किया, उससे संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर भी प्रश्न चिन्ह लग गया है, इसके लिए हमें देश में स्वस्थ एवं सुशासित सरकार लाने के लिए कांग्रेस के पक्ष में कर्मठता से कार्य कर अपने प्रत्याशी सहित कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करना है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज को जैसे ही जानकारी लगी कि अभी बूथ सेक्टर प्रभारियों की भी बैठक है, तो उन्होंने बूथ एवं सेक्टर प्रभारी से रूबरू होने उनके बीच पहुंचकर उनके साथ जमीन में बैठकर आत्मीय चर्चा करते हुए चुनावी रणनीति के संबंध में रायशुमारी कर कांग्रेस की जीत राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में सुनिश्चित नजर आने पर उन्होंने बूथ एवं सेक्टर प्रभारियों को मजबूत कार्य करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को अपने बीच पाकर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए। अंत में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सभी अपील भी की 21 तारीख की सभा को ऐतिहासिक बनाकर भाजपा की हार सुनिश्चित है का संदेश देने की जवाबदारी हमारी है।
इस अवसर पर विधायक दलेश्वर साहू, भोलाराम साहू, प्रदेश महामंत्री शाहिद भाई, जिला अध्यक्ष भागवत साहू, आलोक चंद्राकर, प्रदेश प्रवक्ता रूपेश दुबे, वीरेंद्र बोरकर, ब्लॉक अध्यक्ष चेतन साहू, रामछत्री चंद्रवंशी, संजय मुटकुरे, रवि शुक्ला, मोहन अय्यर, संध्या साहू, श्रुति शुक्ला, शेषनाथ सहित बडी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।