Home छत्तीसगढ़ दीप प्रज्वलित कर लिए मतदाता जागरूकता

दीप प्रज्वलित कर लिए मतदाता जागरूकता

82
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

गरियाबंद। मतदाता जागरूकता के लिए जिले में एक से बढ़कर एक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। मतदान दिवस को लोकतंत्र के महापर्व के रूप में मनाया जा रहा है। नामांकन के समय से शुरू हईं इस महा उत्सव की प्रक्रिया लगातार जारी है।और आज इसी कड़ी में राम नवमी के अवसर पर नगर के हृदय स्थल तिरंगा चौक पर सैकड़ो दीप प्रज्वलित कर 26 तारिक को होने वाले लोकसभा चुनाव मतदान के लिये नगर पालिका द्वारा मतदाताओं और आमजन को मतदान की शपथ दिलाई। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया।नपा सीएमओ संध्या वर्मा ने कहा कि 26 अप्रैल को ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान करे तथा लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि महिलाएं अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर पूरे देश में जिले का नाम रोशन करें। कार्यक्रम में नपा अधिकारी कर्मचारियों ने दीपों से विभिन्न आकृतियों के माध्यम से मतदान का संदेश दिया।कार्यक्रम ये रहे उपस्थित मुख्य नगरपालिका अधिकारी संध्या वर्मा , उप अभियंता केसनाथ साहू कैशियर सपना मिश्रा इंजीनियर- अश्विनी वर्मा, धरम वर्मा, सुरेंद्र लोधी, अजय ध्रुव, भुपेन्द्र कश्यप, पियूष साहू एवं समस्त नगर पालिका के कर्मचारियों की उपस्थिति में हुआ