Home खेल आईपीएल 2024 के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को...

आईपीएल 2024 के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 9 रन से हराया

100
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

आईपीएल 2024 के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 9 रन से धूल चटाई। यह मुंबई इंडियंस की मौजूदा सीजन की तीसरी जीत रही। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए मुंबई की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 192 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 19.1 ओवर में 183 रन ही बना सकी और मैच मुंबई की टीम ने 9 रन से जीत लिया।पंजाब की टीम की तरफ से आशुतोष शर्मा ने ताबड़तोड़ बैटिंग से हर किसी का दिल जीत लिया। हर किसी को उम्मीद थी कि आशुतोष पंजाब को जीत दिलाकर रहेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मैच जीतने की दहलीज पर पहुंचने के बावजूद पंजाब को हार मिली।आशुतोष ने केवल 23 गेंद में अपनी पहली आईपीएल फिफ्टी पूरी की। उन्होंने मैच में 28 गेंदों में 61 रन की पारी खेली, लेकिन पंजाब किंग्स को वह जीत नहीं दिला सके। मुंबई के हाथों मैच हारने के बाद कप्तान सैम करन काफी निराश नजर आए।दरअसल, मुंबई इंडियंस के हाथों करीबी मुकाबला हारे के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने दो युवा बैटर्स की तारीफ की। उन्होंने आशुतोष शर्मा और शशांक सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि एक बार फिर से आशुतोष ने अविश्वसनीय पारी खेली, लेकिन एक और करीबी हार रही। यह बहुत मुश्किल है। सैम ने आगे कहा कि जिस तरह से अपने शुरू में सारे विकेट गंवा दिए थे और उसके बाद युवा बैटर शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा ने पारी को संभाला वह वाकई काबिले तारीफ के लायक हैं।