Home छत्तीसगढ़ गोबर खरीदी बंद करने के फैसले से बंद हो गई यादव समाज...

गोबर खरीदी बंद करने के फैसले से बंद हो गई यादव समाज की आमदनी : यादव समाज में बढ़ा आक्रोश

73
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

दुर्ग। जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा यादव ने बयान जारी कर साय सरकार पर महिलाओं का रोजगार छीनने का आरोप लगाया है। पुष्पा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने सत्ता संभालते ही गोबर खरीदी बंद कर दी। गांव-गांव में गोठान भी बंद कर दिये गए। गोबर से वर्मी कम्पोस्ट और गोमूत्र से कीटनाशक बनाने का काम भी बंद हो गया। इससे किसानों व गोपालकों को हर महीने होने वाली आमदनी बंद हो गई है। गोठान में गोबर से वर्मी कम्पोस्ट, दीये, गमले सहित कई उत्पाद बनाकर बेचने से महिलाओं को आमदनी हो रही थी।

पुष्पा यादव ने कहा कि भूपेश सरकार ने गोबर खरीदी योजना शुरू की थी, जिससे गौपालकों को गोबर बेचने से आर्थिक लाभ हुआ। गोपालकों की आर्थिक स्थिति सुधरने लगी, लेकिन गोबर खरीदी बंद होने से गोपालकों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। साय सरकार के फैसले से महिलाओं का रोजगार छिन गया है। उनकी आमदनी बंद हो गई है।

पुष्पा यादव ने कहा कि ज्यादातर गौ पालक यादव समाज से जुड़े हैं। उनके अलावा अन्य समाज के किसान भी गौपालन कर रहे हैं। भाजपा सरकार के फैसलों से यादव समाज सहित अन्य गौपालकों की आमदनी बंद हो गई है। गोठान बंद होने से गोवंश को खाने के लिए पैरा, शेड की छांव और पानी भी नहीं मिल रहा है। पुष्पा यादव ने कहा कि साय सरकार के फैसले से यादव समाज के साथ सभी गौपालकों की आमदनी बंद हो गई है। साय सरकार के फैसले का खामियाजा यादव समाज को भुगतना पड़ रहा है।

चुनाव में यादव समाज कर सकता है भाजपा का बॉयकाट

जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव मेंं यादव समाज भाजपा का बॉयकाट कर सकता है। खास तौर पर यादव समाज के युवा वर्ग में साय सरकार के फैसलों को लेकर काफी आक्रोश है। हाल ही में बिलासपुर में एक सभा के दौरान सीएम विष्णुदेव साय द्वारा यादव समाज को लठैत कहा गया जिसके कारण भी यादव समाज आक्रोशित है। बायकॉट के लिए सामाजिक स्तर पर बैठक बुलाने की तैयारी भी चल रही है।