Home छत्तीसगढ़ वो ताकत से तानाशाही चाहते हैं और कांग्रेस लोगों के लिए न्याय...

वो ताकत से तानाशाही चाहते हैं और कांग्रेस लोगों के लिए न्याय चाहती है : अब्दुल कलाम

95
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। ओड़िशा प्रभारी व नेशनल कोऑर्डिनेटर अब्दुल कलाम खान ने भूपेश बघेल की जीत सुनिश्चित बताई है। उन्होंने कहा कि-किसानों की खिलाफत करनी वाली भाजपा के प्रत्याशी संतोष पांडेय किसानों को खालिस्तानी ठहराते रहे हैं, उनकी हार ही किसान आंदोलन में शहीद हुए 7 सौ किसानों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। खान ने कहा कि-बीजेपी के नेता कहते हैं कि संविधान बदलना ही संविधान को बचाना है। वे भारतीय नागरिकों के अधिकारों को छीनना चाहते हैं। मोदी सरकार चाहती है कि देश का बाशिंदा सिर्फ उनके इशारों पर चले। वो ताकत से तानाशाही चाहते हैं और कांग्रेस लोगों के लिए न्याय चाहती है। कांग्रेस के न्याय पत्र में शामिल पांच न्याय और 25 गारंटी से यह साफ है। उन्होंने कहा कि-कांग्रेस ने 30 लाख नौकरी, एमएसपी की गारंटी, महिलाओं हर साल एक लाख और महिलाओं को सरकारी नौकरी में 50 प्रतिशत आरक्षण, मणिपुर शांति और संविधान को बचाना कांग्रेस की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि-मोदी सरकार में न महिलाएं सुरक्षित हैं न किसान। अब वक्त आ गया है कि, कांग्रेस को चुने, ताकि देश सहीं दिशा में आगे बढ़े।