Home छत्तीसगढ़ सुनिश्चित जीत का संदेश देगी प्रियंका जी की जनसभा : पायलट

सुनिश्चित जीत का संदेश देगी प्रियंका जी की जनसभा : पायलट

100
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजनांदगांव। छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट मोहड़, डोंगरगांव पहुंचकर कल 21 होने वाले प्रियंका गांधी की जनसभा स्थल का निरीक्षण किया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रुपेश दुबे ने बताया कि छग प्रभारी श्री पायलट ने तैयारियों का जायजा लेने के बाद व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि आज देश में जो अराजकता का माहौल है। संवैधानिक संस्थाओं के विश्वनीयता खतरे में है। देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी की मार झेलने विवश है और 10 वर्षों तक देश को विकास की मुख्य धारा से पृथक कर धर्म की राजनीति कर आपसी भाईचारा को तोड़ने का काम भाजपा कर रही है। अराजक केन्द्र रूपी भाजपा सरकार को लोकतंत्र के इस महापर्व में जनादेश देते हटाने का संकल्प रूपी मतदान करना और कराना है, यह देश की पहली ऐसी सरकार है, जिसमें किसान, युवा, महिलाएं, व्यापारी, कर्मचारी सहित सर्वहारा वर्ग परेशान एवं दुखी हैं। अधिनायक वाद की तर्ज पर चल रही देश की सरकार को हम सबको उखाड़ फेंकना है। देश में नारी शक्ति की प्रत्येक प्रियंका गांधी का आगमन इस पावन धरा पर होने जा रहा है और प्रियंका गांधी की सभा के लिए विशेष उत्साह नजर आ रहा हैं। इस अवसर पर विधायक दलेश्वर साहू, गिरीश देवांगन, विनोद वर्मा, धनेश पाटिला, शाहिद भाई, थानेश्वर पाटिला, पदम कोठारी, आलोक चंद्राकर, भागवत साहू, जितेंद्र मुदलियार, वीरेंद्र बोरकर, गिरीश सोनवानी, संजय संचेती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।