Home छत्तीसगढ़ भाजपा लोगों के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है : प्रियंका गांधी

भाजपा लोगों के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है : प्रियंका गांधी

89
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजनांदगांव। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मोहड़-डोंगरगांव की जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही कि 5 साल छग में कांग्रेस सरकार ने भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश की जनता आर्थिक रुप से मजबूत बनी। इन्होंने दिन-रात मेहनत कर किसान, युवा, महतारियों के लिए काम कर रोजगार के संसाधन उपलब्ध कराएं है, जिसे भाजपा बंद कर रही है। हमारा जो स्वतंत्रता संग्राम था गांधी जी ने उसका नेतृत्व किया और बड़े-बड़े नेता थे, अगर एकजुट नहीं होते, अगर इस देश की जनता एकजुट नहीं होती तो हमें आजादी कभी नहीं मिलती, यह जो आजादी है हमारा स्वतंत्र देश है, यह हमारे लिये बहुत महत्वपूर्ण है, आपको अधिकार मिलते है। संविधान मे सबको अधिकार मिलता है। किसी भी वर्ग के हो आपको संविधान ने बहुत अधिकार दिया है, उनमें एक अधिकार यह है कि आप वोट डाल सकते है। अभी चुनाव का समय है। वोट डालने का समय है। चुनाव के समय जनता दो मुद्दों को अपने मन में रखे। पहला कि देशभर में क्या हो रहा है। देश की राजनीति कैसे चल रही है। आगे चलकर देश का क्या होगा, भविष्य में क्या होगा। दूसरा कि लोगों की रोज की जिंदगी है। आपके जो संघर्ष है। आप जो दिन रात मेहनत कर रहे है। आपका जो संघर्ष है, उसकी कोई सुनवाई है या नही। ये दो बड़े-बड़े मुद्दे है, मुख्यतौर पर ये दोनो मुद्दों के बारे में यह बताना चाहूंगी। आप लोगों के जीवन का संघर्ष है आप से ज्यादा इसे कोई समझता नहीं। महंगाई बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है। आप किस तरह से रोज के जीवन को आगे बढ़ाते है। आप सब कमाई कर रहे है, पर वह पूरी नहीं हो रही है। महंगाई पिछले 10 सालों में हद से ज्यादा बढ़ी है। ये आपकी सबसे बड़ी समस्या है। बेरोजगारी 45 सालों में देश में सबसे ज्यादा हो चुकी है। बेरोजगारी इतनी बढ़ गयी है कि आप अपने बच्चों को कितना भी पढ़ाये, लेकिन आपको यह गारंटी नहीं मिल सकती कि पढ़ने-लिखने के बावजूद रोजगार मिलेगा कि नहीं। किसानों की बहुत समस्याएं है, किसान महंगाई से जूझ रहा है। आज किसान जितने भी खेती के सामान इस्तेमाल करते है, सब में जीएसटी है, सब महंगे हो गये है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गये हैं, तो किसान खेती में भी नहीं कमा पा रहा हैं, ये जो आपकी समस्याये है, उनको हल करने की कोशिश कांग्रेस की सरकार ने कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी धान को 2500 रूपये में खरीदा जा रहा था। किसानों का कर्जा माफ किया था। भूमिहानों का सालाना 7 हजार मिलते थे। छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनने के बाद चावल में कटौती किया गया। बेरोजगारी भत्ता बंद कर दिया गया, जो भूमिहीनों को पैसा मिलता था वह भी बंद हो गया। इतनी भयंकर महंगाई है, सबके दाम बढ़ गये हैं। मोदी सरकार जनता को कोई सुविधा नहीं दे पा रही है। कांग्रेस की सरकार जब-जब रही थी और रही हैं कांग्रेस ने लोगों की संस्कृति की रक्षा की। जल-जंगल-जमीन पर सबका अधिकार है। संविधान हमारे अधिकार की रक्षा करता है। भाजपा के कुछ नेता कह रहे कि 400 सीट मिल जाये तो हम संविधान को बदलेंगे और मंच पर बड़े नेता आते है तो कहते है हम संविधान को नहीं बदलेंगे, तो जनता क्या सोचे। यह भाजपा की साजिश है। भाजपा लोगों के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है। इसी संविधान आपको वोट करने का अधिकार, आदिवासियों के संस्कृति को बचाकर रखा। मोदी जी उद्योगपतियों का कर्जा माफ करते है, पर किसानों का कर्जा माफ नहीं करते। किसान आंदोलन करते है तो उन पर कानून लगा देते है, जिससे किसान पीसेगा ओर बड़े-बड़े उद्योगपतियों का फायदा होता है। देश की बिजली, सड़के, हवाई अड्डे ये सब दो बड़े उद्योगपतियों को सौंप दिये गये है। सरकार तो सिर्फ उद्योगपतियों के लिये हैं। कांग्रेस ने जो गारंटी दी है वह सब पूरी होगी। इसलिये आप अपने वोट को सोच समझ कर डालिए अपने वोट को अपनी ताकत बनाईये और इस देश में बदलाव लाइये।
कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ और देश में बदलाव की लहर दिख रहा है। देश में हुये प्रथम चरण के मतदान का जो रूझान दिखने को मिल रहा है भाजपा बैक फुट में आ गयी है। प्रियंका गांधी पूरे देश में पार्टी के लिये चुनाव प्रचार कर रही है। प्रियंका गांधी जो को एहसास हो रहा है पूरा देश बदलाव चाहता है। मोदी जी के 10 साल के सरकार ने सिर्फ जुमले और वादे दिये है, जबकि कांग्रेस ने मनरेगा, खाद्य का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, जैसे कानून दिए, वहीं भाजपा किसानों पर तीन काले कानून थोपने, नोटबंदी, जीएसटी लगाने का काम किया है। भाजपा और मोदी जी अपने लिए 15 साल मांग रहे और युवाओं को 4 साल में रिटायरमेंट दे रही है, इसलिए कांग्रेस पार्टी ने वादा किया है, संकल्प लिया है किसानों के हित के लिये कानून बनायेंगे, हर गरीब परिवार के महिलाओं को 1 लाख प्रतिवर्ष देंगे। 30 लाख नौकरियां देंगे, युवाओं को आगे लेकर जायेंगे। भाजपा बोलती है 400 पार। जब 4 तारीख को रिजल्ट आयेगा तो भाजपा दक्षिण से साफ, और उत्तर से हाफ, भाजपा का अहंकार टूटेगा। राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी की मेहनत रंग लायेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि पांच साल पहले जब राहुल गांधी जी आये थे। 2018 में तब किसानों से वादा किया था, किसानों का कर्जा माफी होगा, 2500 प्रति मि्ंटल में धान खरीदी होगा, 35 किलो राशन सभी परिवार को मिलेगा और बिजली बिल हाफ सब को मिलेगा। केंद्र सरकार के अडंगा के बावजूद भी, करोना काल के बावजूद भी कांग्रेस के छत्तीसगढ़ सरकार किसान, मजदूर, गरीब, महिला, नौजवान के साथ खड़े थे। 2023 के विधानसभा चुनाव में कोई नहीं सोचे थे कि कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगा, लेकिन 2023 में हमारी सरकार नहीं बनी। भाजपा के सरकार 4 महीना में कांग्रेस सरकार की योजना को एक-एक करके बंद कर रहे है, जब से विष्णु देव साय के सरकार बने हे तब ले साय-साय सब कटौती हो रहा है। सबसे पहली गोबर खरीदी बंद हुआ साय-साय, रीपा बंद हो गया। राजीव मितान क्लब बंद हो गया। बेरोजगारी भत्ता बंद हो गया। भूमिहीन श्रमिक के पैसा मिलना बंद हो गया। आवास नहीं मिल रहा है, पहली किस्त के बाद दूसरा किस्त मिलना बंद हो गया। एक अप्रैल से जमीन की रजिस्ट्री बढ़ गया। दारू की कीमत बढ़ गया साय-साय सरकार चल रहा है। जब से साय की सरकार बने है राशन कार्ड आधे लोगों को मिला है, आधे को नहीं मिला है। जब से साय सरकार बना है, तब से लूटने का काम किया है। भारत सरकार के द्वारा पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के दाम बढ़े है। सभा को विधायक कवासी लखमा, प्रदेश महामंत्री लोकसभा प्रभारी शाहिद भाई, पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, पूर्व विधायक प्रकाश यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने संबोधित किया। सभा का संचालन प्रदेश प्रवक्ता रुपेश दुबे ने आभार जिला कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू ने किया।