Home छत्तीसगढ़ शहर कांग्रेस ने किया भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा का स्वागत

शहर कांग्रेस ने किया भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा का स्वागत

84
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजनांदगांव। विश्व में अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रम्हाचार्य और अपरिग्रह का मार्ग दिखाने वाले जैन समाज के 24वें तीर्थंकर श्रमण भगवान महावीर स्वामी जी के जन्म कल्याणक के अवसर पर रविवार 21 अपै्रल को सकल जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जानकारी देते हुए शहर कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि सकल जैन समाज द्वारा शहर में भगवान महावीर स्वामी जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में गायत्री मंदिर चौक में शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत कर जैन समाज के लोगों को भगवान महावीर स्वामी की जयंती की बधाई दी, वहीं भगवान महावीर स्वामी को श्रीफल चढ़ाकर शहरवासियों की खुशहाली के लिए आर्शीवाद मांगा। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर ने जैन समाज के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जन्मोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि भगवान महावीर एक ऐसे मार्गदर्शक थे विश्व में अहिसा, सत्य, अस्तेय, ब्रम्हाचार्य और अपरिग्रह का मार्ग जो सभी धर्मों के लोगों को मार्ग प्रशस्त है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजनांदगांव विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन, वरिष्ठ कांग्रेसी शारदा तिवारी, महापौर हेमा देशमुख, पदम कोठारी, पंकज बांधव, सुदेश देशमुख, विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, मोहिनी सिन्हा, शरद खंडेलवाल, अजीत जैन, मनीष साहू, राजेश चौहान, नारायण सोनी उपस्थित थे।