Home छत्तीसगढ़ स्वीप संगोष्ठी में नागरिकों को लोकतंत्र में एक-एक वोट के महत्व से...

स्वीप संगोष्ठी में नागरिकों को लोकतंत्र में एक-एक वोट के महत्व से कराया गया अवगत

73
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव :लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में जिले में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए स्वीप संगोष्ठी आयोजित कर नागरिकों को लोकतंत्र में एक-एक वोट के महत्व को बताया जा रहा है। जिले में शत-प्रतिशत मतदातओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं नगर पंचायत छुरिया के कर्मचारियों द्वारा छुरिया नगर पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में स्वीप संगोष्ठी आयोजित किया गया। स्वीप संगोष्ठी में नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं नागरिक बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप सुश्री सुरूचि सिंह के निर्देश पर जिले में स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिए व्यापक तौर पर कार्य किए जा रहे हैं।
स्वीप टीम द्वारा स्वीप संगोष्ठी आयोजित कर मतदाताओं को लोकसभा निर्वाचन 2024 के मतदाता जागरूकता संबंधी गतिविधियों से अवगत करते हुए लोकतंत्र के महापर्व के संबंध में जानकारी दी गई। लोकतंत्र के महापर्व में सभी नागरिकों को शामिल होने का आव्हान किया गया। संगोष्ठी में नागरिकों को लोकतंत्र में एक-एक वोट के महत्व से अवगत कराया गया। नागरिकों को देश के लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने मतदाताओं को भयमुक्त एवं बिना किसी प्रलोभन के अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। नागरिकों को मतदान के महत्व के संबंध में समझाया गया। लोकतंत्र में संसद की भूमिका के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। सभी नागरिकों को अपने परिवार, रिश्तेदार एवं पड़ोसियों को मतदान के लिए प्रेरित करने कहा गया। संगोष्ठी में नागरिकों को बताया गया कि लोकतंत्र में मजबूती का आधार सिर्फ मतदान होता है। इस उद्देश्य के साथ मतदाता शपथ सभी नागरिकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं कर्मचारी को दिलाया गया। सभी नागरिकों से मतदान केन्द्र में जाकर अपने मताधिकार और कर्तव्य का पालन करने की अपील की गई। स्वीप संगोष्ठी के अवसर पर आंगबाड़ी कार्यकर्ता, कर्मचारी एवं नागरिकों ने मतदाता की शपथ लेकर मोर वोट मोर अधिकार, जागरूक मतदाता ही लोकतंत्र की असली पहचान जैसे नारों से मताधिकार का उपयोग करने संकल्प लिया गया।