Home छत्तीसगढ़ कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने जैन समाज के डेलीगेट से...

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने जैन समाज के डेलीगेट से मिलकर दी महावीर जयंती की बधाई

57
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजनांदगांव। 21 अप्रैल, दिन रविवार को महावीर जयंती के दिन राजनांदगांव लोकसभा क्षे9 डोंगरगांव के मोहड़ में चुनावी सभा को संबोधित करने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने लोकसभा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया और सभा समाप्ति के उपरांत हेलीपेड में जैन समाज के डेलीगेट दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल, प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री पदम कोठारी, राजनांदगांव दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, अफताफ अहमद, पंकज बांधव सहित समाज के लोगों से मिलकर उन्होंने महावीर जयंती की बधाई दी और पूछा की आप लोग इस पर्व को कैसे मनाते हैं, उनकी इस बात पर इसकी जानकारी धीरज बाकलीवाल एवं सूर्यकांत जैन ने उन्हें जानकारी देते हुए बताया कि महावीर जयंती के दिन सुबह प्रभात फेरी निकाली जाती है, इसके पश्चात भगवान महावीर की प्रतिमा को रथ में विराजित कर भव्य शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्ग में निकालकर भगवान महावीर के संदेश को भजनों के माध्यम से बताया जाता है और खुशियां मनाई जाती है। जिसके उपरांत श्रीमती प्रियंका गांधी ने जैन समाज के सभी अनुयायियों को महावीर जयंती की पुनः उन्होंने बधाई प्रेषित की और कहा कि आज भारत को पुनः भगवान महावीर के बताएं सत्य और अहिंसा के मार्ग को अपनाने की आवश्यकता है।