Home छत्तीसगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे को मिला सर्व ब्राह्मण समाज रत्न अवार्ड

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे को मिला सर्व ब्राह्मण समाज रत्न अवार्ड

122
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजनांदगांव। राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज का प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन, अभिनंदन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा के मुख्य अतिथ्य तथा विधायक पुरंदर मिश्रा व हरिभूमि के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी के विशेष अतिथि में वृंदावन हाल सिविल लाइंस में आयोजित कार्यक्रम में राजनांदगांव के अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं एनआईएस कोच मृणाल चौबे को सर्व ब्राह्मण समाज रत्न अवार्ड से शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह व अभिनंदन पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मृणाल के विशिष्ट उपलब्धियों को उल्लेखित करते हुए कहा कि खेल और पढ़ाई में सामंजस्य बनाकर दोनों क्षेत्रों में इन्होंने उत्कृष्टता हासिल की एवं समाज को गौरवान्वित किया है। सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा ने सम्मलेन मे खेल के क्षेत्र में मृणाल की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि इन्होंने 10 वर्षो तक भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए सभी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं मे देश के लिए मैडल जीता है तथा भारतीय टीम की कप्तानी भी की है। विशिष्ट उपलब्धियों के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने इन्हें राज्य अलंकरण गुंडाधुर सम्मान, शहीद राजीव पाण्डेय एवं शहीद कौशल यादव पुरुस्कार से सम्मानित किया तथा राज्य का उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया है। गौरतलब है कि राजपत्रित अधिकारी के रूप मे महालेखाकर (कैग) विभाग में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे मृणाल हाल ही में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स खेल मंत्रालय भारत सरकार से डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स मे प्रथम रैंक हासिल की है तथा राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न राज्यों के कोच के रूप में पदक जीता है। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय महासचिव शशीकांत तिवारी, उप प्रांतीय अध्यक्ष लेखमणी पाण्डेय, सांस्कृतिक मंच के प्रदेश अध्यक्ष जेपी शर्मा, जिलाध्यक्ष मौलेश तिवारी, संगठन सचिव मिनेश मिश्रा, विष्णु नंद चौबे, आदि उपस्थित थे।