Home खेल दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने हार के बाद कहा…..

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने हार के बाद कहा…..

94
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

आईपीएल 2024 के 47वें मैच में केकेआर ने एकतरफा अंदाज में दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से पीटा। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और टीम जैसे-तैसे 150 का आंकड़ा पार कर पाई। दिल्ली से मिले 154 रन के लक्ष्य को कोलकाता के बल्लेबाजों ने हंसते-खेलते हुए सिर्फ तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने हार का ठीकरा बल्लेबाजों के सिर फोड़ा।

हार पर क्या बोले कप्तान पंत?

कप्तान ऋषभ पंत ने हार के बाद कहा, “पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही था। बैटिंग यूनिट के तौर पर हम बुरी तरह से फेल रहे। 150 का टोटल काफी कम था। हालांकि, हम अपनी गलतियों से सीखते हैं, हर दिन आपका दिन नहीं होता है। हम एक टीम के तौर पर अच्छा जा रहे थे, लेकिन टी-20 में ऐसा गेम आते रहते हैं। मेरे हिसाब से 180 से 200 के बीच का स्कोर एक अच्छा टोटल होता। हमने अपने गेंदबाजों को डिफेंड करने के लिए पर्याप्त रन नहीं दिए।”

बुरी तरह फ्लॉप दिल्ली का बैटिंग ऑर्डर

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पृथ्वी शॉ सिर्फ 13 रन बनाकर वैभव अरोड़ा का शिकार बने। इसके बाद जैक फ्रेजर मेकगर्क को मिचेल स्टार्क ने 12 के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई।

साई होप भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके और सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक पोरेल और खुद कप्तान ऋषभ पंत भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। पंत ने शुरुआत तो अच्छी की, पर वह 27 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने। अक्षर पटेल 17 रन बनाकर आउट हुए, तो ट्रिस्टन स्टब्स सिर्फ 4 रन बनाकर चलते बने।

कुलदीप ने खेली धांसू पारी

कुलदीप यादव ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से इस मुकाबले में सर्वाधिक रन बनाए। कुलदीप ने 26 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 35 रन की पारी खेली। कुलदीप ने आईपीएल में 9 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला है। 9वें नंबर या इससे नीचे की पोजीशन पर खेलते हुए आईपीएल में कुलदीप के नाम अब दूसरा सर्वाधिक स्कोर दर्ज हो गया है। कुलदीप ने क्रिस मॉरिस का रिकॉर्ड चकनाचूर किया।