Home व्यापार IDFC First Bank: अब इस सुविधा के लिए देना होगा अतिरिक्त शुल्क,...

IDFC First Bank: अब इस सुविधा के लिए देना होगा अतिरिक्त शुल्क, जान लें नया नियम

120
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

आज नया महीना शुरू हो चुका है। आज 1 मई है। मई महीने के पहले ही दिन कई वित्तीय बदलाव हुए हैं, जिनका आपकी जेब पर प्रभाव पड़ेगा। आज एलपीजी की कीमत में कमी हुई है। वहीं कई बैंकों के नियम भी बदले हैं। आज से आईडीएफसी फर्स्ट बैंक एक नया नियम लागू हो गया है।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के ग्राहकों को नए नियम से झटका लगा है। अब बैंक के ग्राहकों को नए नियम के कारण एक सुविधा के लिए अतिरिक्त शुल्क देना होगा। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के नए नियम के तहत अब यूटिलिटी बिल पेमेंट अगर 20 हजार से ज्यादा होता है, तो जीएसटी के साथ एक प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

हालांकि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की ओर से एलआईसी क्लासिक क्रेडिट कार्ड, एलआईसी सेलेक्ट क्रेडिट कार्ड और फर्स्ट प्राइवेट क्रेडिट कार्ड को इस शुल्क से बाहर रखा गया है। अन्य कार्ड के लिए लोगों को ये शुल्क देना होगा।