Home व्यापार वियतजेट का इस वर्ष 2.7 करोड़ यात्री परिवहन का लक्ष्य

वियतजेट का इस वर्ष 2.7 करोड़ यात्री परिवहन का लक्ष्य

114
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

नई दिल्ली । ‎‎विमानन कंपनी वियतजेट ने चालू वर्ष में 2.7 करोड़ हवाई यात्री परिवहन का लक्ष्य तय किया है। कंपनी ने वर्ष 2023 में 2.53 करोड़ यात्रियों के साथ 133,000 उड़ानों का संचालन किया, जो सालाना 183 प्रतिशत की वृद्धि है। इसमें से 76 लाख से अधिक अंतरराष्ट्रीय यात्रियों ने वियतजेट की सेवाओं का उपयोग किया। कंपनी ने कहा कि चालू वर्ष की पहली तिमाही में 63 लाख यात्रियों ने उसकी सेवाओं का उपयोग किया है और इस दौरान लगभग 34,500 उड़ानों का सुरक्षित संचालन किया गया। विमानन कंपनी का औसत लोड फैक्टर दर 87 प्रतिशत तक पहुंच गया और तकनीकी विश्वसनीयता दर 99.6 प्रतिशत रही।