Home मनोरंजन ‘नागिन’ से पहले एक दिन में 30-30 गोलियां खाती थीं Mouni Roy

‘नागिन’ से पहले एक दिन में 30-30 गोलियां खाती थीं Mouni Roy

165
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

नई दिल्ली। मौनी रॉय (Mouni Roy) टेलीविजन के साथ-साथ बॉलीवुड में भी जाना माना नाम बन चुकी हैं। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस रियलिटी शो की दुनिया में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। मौनी की उनके पहले शो ‘क्योंकी सास भी कभी बहू थी’ से ही पहचान मिल गई थी। मगर उनका स्टारडम बढ़ा एकता कपूर के शो ‘नागिन’ से।

मौनी रॉय ने किया बड़ा खुलासा

टीवी की दुनिया में नाम कमाने के बाद मौनी रॉय ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की ‘ब्रह्मास्त्र’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मौनी ने खुद को लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कभी वह 30 गोलियां खाती थीं।

‘लगा जिंदगी खत्म हो गई’

माशबेल इंडिया को दिए इंटरव्यू में मौनी ने कई चीजों पर बात की। उन्होंने बताया कि ‘नागिन’ से पहले वह फिजिकली हेल्दी नहीं थीं। उनका बुरा दौर चल रहा था। उन्होंने कहा,“नागिन शुरू होने से पहले, मैं एक ऐसे दौर में थी, जब मुझे लगा कि मेरा जीवन खत्म हो गया है। मैं बहुत बीमार थी।” मौनी ने बताया, ”मैंने झलक दिखला जा 9 पूरा किया और मेरी रीढ़ की हड्डी में L4-L5 पूरी तरह से स्लिप डिजनेरशन और स्कोलियोसिस हो गया था और मैं सीधी खड़ी नहीं हो पाती थी।”

एक दिन में खाती थी 30 गोलियां

मौनी ने बताया कि उन्हें जब ‘नागिन’ ऑफर हुआ था, तो उसके पहले वह तीन महीने तक बिस्तर पर थीं। उनका वजन बढ़ गया था। झलक दिखला जा 9 खत्म होने के बाद उन्हें पीठ में दर्द की शिकायत बढ़ गई थी। यह इतनी ज्यादा थी कि वह ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही थीं। उनका वजन भी बेढंगे तरीके से बढ़ा था क्योंकि वह एक दिन में 30 गोलियां खाती थीं और कभी-कभी इंजेक्शन लगवाती थीं। मौनी रॉय के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस की हाल ही में फिल्म ‘एलएसडी 2’ रिलीज हुई थी, जिसमें उन्होंने छोटा सा रोल किया था।