Home छत्तीसगढ़ केंद्र में परिवर्तन की चल रही आंधी : सुजीत दत्ता

केंद्र में परिवर्तन की चल रही आंधी : सुजीत दत्ता

121
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजनांदगांव। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुजीत दत्ता (बापी) ने कहा कि ने कहा है देश में 18वीं लोकसभा के लिए हो रहा है। आम निर्वाचन में परिवर्तन की आंधी चल रही है। अब केंद्र में भाजपा की सत्ता नहीं इंडिया गठबंधन का शासन होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं राहुल गांधी होंगे। छत्तीसगढ़ के कद्दावर कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देश के गृह मंत्री होंगे। भाजपा जो 10 साल तक पूर्ण बहुमत से केंद्र में काबिज रही वह अब के चुनाव में अल्पमत में आ जाएगी, उनकी भूमिका कमजोर विपक्ष के रूप में होगी। देश की जनता उन्हें लोकतंत्र विरोधी गतिविधियों के लिए सबक सिखा रही है।
श्री दत्ता ने आगे कहा कि आगामी 4 जून को जब छत्तीसगढ़ सहित समूचे भारत की नजर राजनांदगांव लोकसभा सीट पर केंद्रित होगी, तब मतगणना के चलते यह स्पष्ट हो जाएगा कि आम जनता मोदी सरकार की कार्यशैली से ऊब चुके हैं और उसी दिन से भाजपा का ग्राफ तेजी से गिरता चला जाएगा। 4 जून कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक होगा, क्योंकि उस दिन छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री राजनांदगांव लोकसभा सीट से 1 लाख से ज्यादा मतों से जीत हासिल करके नया इतिहास रखेंगे। उस दिन देशभर की सीटों के नतीजे कांग्रेस को बहुमत दिलाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि परिवर्तन संसार का नियम है। दुनिया में एक ही चीज स्थाई रहती है वह है संसार की परिवर्तनशीलता इस बार जनता का मूड केंद्र में परिवर्तन का दिखाई दे रहा है, जैसे 2018 के चुनाव में राज्य में परिवर्तन लहर के चलते भाजपा ने सत्ता खोई थी, उसी तरह लोकसभा चुनाव 2024 में परिवर्तन लहर स्पष्ट दिखाई दे रही है। लोग केंद्र में मोदी नित भाजपा सरकार की दोगलाई से ऊब चुके हैं। हकीकत तो यह है कि देश की जनता महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से बुरी तरह त्रस्त हो चुकी है। लोग पिछले 10 साल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लच्छेदार भाषणों से जैसे सम्मोहित होते रहे हैं। अब उनका यह सम्मोहन वशीकरण लोग समझ चुके हैं। इस बार का रिजल्ट समूचे देश में चौंकाने वाला होगा। भाजपा 400 पार की बात कह कर खूब लड्डू खा रही है। उसे खाने दिया जाए। देश की जनता 4 जून को उन्हें करेले का स्वाद चखाएगी। कांग्रेस भूपेश बघेल की जीत और केंद्र में अपनी सरकार बनने की खुशी में मिठाइयां बांटने तैयार है।