Home छत्तीसगढ़ निलय चौधरी 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश के टॉपर बने

निलय चौधरी 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश के टॉपर बने

101
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सीबीएसईए नई दिल्ली द्वारा घोषित 12 वीं के परीक्षा परिणाम-2024 में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल अंबिकापुर के मेधावी छात्र निलय चौधरी 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश के टॉपर बने हैं। मैथ्स गु्रप के निलय चौधरी आईआईटी से कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहते हैं। महज दो से तीन घंटे की पढ़ाई में निलय को यह सफलता मिली है। वे पढ़ाई के साथ ही अपनी मां का दुकान में सहयोग भी करते हैं, जो परिवार के आजीविका का साधन भी है।

सीबीएससी के बारहवीं में अंबिकापुर के ओपीएस, होलाक्रास कान्वेंट एवं कार्मेल कान्वेंट तीनों स्कूलों के छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में बेहतर रहा है। ओपीएस के छात्र निलय चौधरी ने 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ संभाग के साथ प्रदेश में भी बाजी मारी है। आठवीं तक छत्तीसगढ़ (सीजी) बोर्ड से पढ़ाई करने वाले निलय ने नवमीं में सीबीएसई बोर्ड में प्रवेश लिया। 10 वीं बोर्ड की परीक्षा में 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की।

निलय ने बिना ट्यूशन अथवा कोचिंग के जेईई मेंस क्लियर कर लिया है। वे जेईई एडवांस की तैयारी में लगे हुए हैं। मेधावी निलय की दीदी नीलाक्षी ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ वर्ष 2022 में 12 वीं बोर्ड की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उन्होंने नीट की परीक्षा क्वालीफाई किया है। अभी वह भोपाल में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है।