Home छत्तीसगढ़ बिना पारदर्शिता की निकाली लॉटरी पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज कराई आपत्ति

बिना पारदर्शिता की निकाली लॉटरी पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज कराई आपत्ति

126
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। सर्वेश्वरदास नगर पालिक निगम, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में दिनांक 14 मई 2024 को कक्षा पहली हेतु ऑफ लाईन लॉटरी निकाला गया, जिसमें बेहद कम पालक उपस्थित थे, क्योंकि स्कूल के द्वारा इसकी जानकारी आम जनता और पालकों को नहीं दिया। जानकारी स्कूल के नोटिस बोर्ड में चस्पा कर दिया गया था, जिसको लेकर छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिष्टोफर पॉल ने लिखित आपत्ति दर्ज कराई है।
श्री पॉल का कहना है कि, जिन बच्चों के आवेदनों को अपात्र मानते हुएए रिजेक्ट किया गया, उन्हें किसी भी माध्यम से इसकी जानरकारी नहीं दी गई, उन्हें दावा-आपत्ति करने का युक्तियुक्ति अवसर नहीं दिया गया। जानकारी स्कूल के नोटिस बोर्ड में चस्पा कर यह सोच लिया कि प्रत्येक पालक जिनसे ऑनलाईन आवेदन किया है, उसे यह जानकारी मिल जावेगी, जो बेहद आपत्तिजनक है, जबकि अन्य स्कूलों के द्वारा अखबारों के माध्यम से पालकों को लॉटरी की जानकारी दिया गया, ऐसा इस स्कूल ने नहीं किया, जबकि बीते वर्ष तत्कालीक प्राचार्य ने ऑफ लईन लॉटरी की जानकारी अखबारों के माध्यम से आम जनता और पालकों को दिया गया था, इसलिए ऑफ लाईन लॉटरी में ज्यादा पालक उपस्थित थे।
श्री पॉल का कहना है कि लॉटरी ज्यादा से ज्यादा पालकों की उपस्थिति में निकाला जाना चाहिए, इसकी सूचना अखबारों के माध्यम से पालको को दिया जाना चाहिए। पूरी पारदर्शिता के साथए पूरी ईमानदारी के साथ आवेदनों का परिक्षण कर लॉटरी निकाला जाना चाहिए, लेकिन ऐसा होता नहीं है, जो बेहद आपत्तिजनक है, इसकी जांच होनी चाहिए।
स्वामी आत्मानंद स्कूलों के लिए जिस प्राचार्या को नोडल अधिकारी बनाया गया है, वही इस लॉटरी में नदारत थी, जिसकी चर्चा पालकों में होती रही, जबकि प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी आदित्य खरे लॉटरी में उपस्थित थे।