Home छत्तीसगढ़ रेडियो के जमाने से शुरू हुई अभाविप आज 5जी के जमाने में...

रेडियो के जमाने से शुरू हुई अभाविप आज 5जी के जमाने में पहुंच गई : चेतस सुखडिया

112
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक का उद्घाटन रविवार शाम को खालसा स्कूल, डोंगरगढ़ में हुआ। 12-13 मई को आयोजित इस बैठक में प्रदेशभर के 150 से अधिक छात्र एवं छात्रा मौजूद रहे। इस बैठक में अभाविप अपने साल भर के योजना में व्यापक चर्चा अपने कार्यकर्ताओं साथ करेगी। बैठक में छात्र संघ चुनाव, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, जनजाति कार्य, प्रदेश अधिवेशन जैसे अनेकों विषयो पर चर्चा होनी है।
उद्घाटन सत्र में अभाविप के छेत्रीय संगठन मंत्री चेतस सुखड़िया ने कहा कि रेडियो के जमाने में प्रारंभ हुआ अभाविप आज अपनी 75 वर्ष की यात्रा कर 5जी जमाने में पहुंच चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि आचार्य विद्या सागर जी के तप का आशीर्वाद अभाविप को जरूर मिले, ताकि भविष्य के चुनौती का सामना हम डट के कर सके। अभाविप के पीएससी आंदोलन के वजह से ही एक राजनैतिक परिवर्तन प्रदेश की सरकार में हुआ है। प्रदेश मंत्री यज्ञदत्त वर्मा ने अभाविप द्वारा छात्र हित में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से हम सेंट्रल यूनिवर्सिटी में संघर्ष कर रहे है। राज्य विवि हो या केंद्रीय अभाविप छात्रों के मुद्दो को लेकर संघर्ष करते रहेगी। प्रदेश अध्यक्ष प्रो. अमित बघेल ने कहा कि अभाविप के अभियान परिसर चलो अभियान के माध्यम से ही छात्रों को वापस परिसर में आने का साधन बनेगा। हम यहां योजना भी बनाएंगे और धरातल में लेके भी जाएंगे, निश्चित ही यह बैठक छग के छात्रों की आवाज को मजबूती प्रदान करेगी। इस बैठक में प्रदेश भर के सभी कार्यकारिणी सदस्य, जिला संयोजक, विभाग संयोजक, प्रदेश पदाधिकारी, छात्रा प्रमुख उपस्थित रहे।