Home छत्तीसगढ़ जिला साहू संघ व नगर साहू संघ ने जागेश्वर को दी श्रद्धांजलि,...

जिला साहू संघ व नगर साहू संघ ने जागेश्वर को दी श्रद्धांजलि, परिवार को आर्थिक मदद

144
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजनांदगांव। शहर के चिखली वार्ड में वहीं के रहने वाले एक मजदूर की विगत दिवस सिंघानिया कंट्रक्शन प्लाटिंग एरिया संजीवनी हॉस्पिटल के पास बिजली करंट से मौत हो जाने के बाद उनका परिवार बेसहारा हो गया है। जिला साहू संघ और नगर साहू संघ ने आज मृतक जागेश्वर साहू के घर पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। परिजनों से हाल-चाल जाना। साथ ही उनकी मां को 10501 रुपए की सहायता समाज संगठन की ओर से हाथों हाथ दी। ज्ञात हो कि जागेश्वर की पत्नी का स्वर्गवास पहले ही हो चुका है, उनके दो छोटे बच्चे है जिसमें मृतक कि लड़की 11 वर्ष और लड़का 15 साल का है, जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में घर खर्च तथा पढ़ाई का खर्च चलाने में परिवार को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञातव्य है कि चिखली क्षेत्र में करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई है। संजीवनी हास्पिटल के करीब सिंघानिया कंट्रक्शन का प्लाट काटने का काम चल रहा था। इस दौरान चिखली में रहने वाला 34 वर्षीय जागेश्वर साहू अपनी साथी महिला मजदूर के साथ काम कर रहा था। हाई टेंशन तार के बीचों-बीच अस्थाई तार को ऊपर करने खंबा जो कि लोहे की पाइप था, जिसे पकड़ कर खड़ा किया जा रहा था और हाईटेंशन तार की चपेट में वह आ गई। बिजली का करंट इतना जोरदार था। कि जागेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे की खबर लगते ही आज जिला साहू संघ एवं नगर साहू संघ ने स्वर्गीय जागेश्वर साहू को श्रंद्धांजलि अर्पित की गई एवं परिवारजनों से मुलाकात कर घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई। जिला साहू संघ एवं नगर साहू के पदाधिकारियों द्वारा तत्कालीक आर्थिक सहयोग के रूप 10501 रुपये स्वर्गीय जागेश्वर साहू की माता जी को दी गई। जिसमें प्रमुख रूप से जिला साहू संघ के संयोजक कमल किशोर साहू, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार साहू, श्रीमती नीरा साहू, संगठन सचिव महेंद्र साहू, नगर अध्यक्ष कुलेश्वर दास साहू, अधिवक्ता प्रकोष्ठ से भागवत साहू, नरेश गंजीर, किसान प्रकोष्ठ के संयोजक मदन साहू, नगर साहू से संरक्षक मदन साहू, ईश्वर साहू, संजय साहू, मनहरण साहू सहित सामाजिक जन उपस्थित थे।