Home अन्य रायपुर में मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट, अगले दो...

रायपुर में मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट, अगले दो दिन रहेंगे और भारी

83
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

छत्‍तीसगढ़ के लोगों को अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। अगले दो दिनों तक लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया है।

विभाग के अनुसार दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। लोगों को दोपहर 12 से लेकर चार बजे तक घरों व दफ्तरों में ही रहने की अपील की है। गर्मी ने अपने तीखें तेवरों से लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। तापमान सामान्य जनजीवन को प्रभावित करने लगा है।
आगामी तीन दिनों में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। कुछ जिलों में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इस दौरान प्रदेश के एक दो स्थानों पर मेघगर्जन, अंधड़ व वर्षा की गतिविधियां जारी रहने की भी संभावना है।