Home छत्तीसगढ़ नांदगांव के सतीश सिंह राष्ट्रीय चैम्पियनशिप हेतु चयनित

नांदगांव के सतीश सिंह राष्ट्रीय चैम्पियनशिप हेतु चयनित

146
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। नेशनल रायफल एसोसिएशन इंडिया नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय चैम्पियनशिप हेतु प्रतिभागी चयन के लिए इंदौर के महू (म.प्र.) में 10 मीटर एयर रायफल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया! इस आयोजन में देश से पूर्व में राज्य स्तर पर चयनित 500 से अधिक निशानेबाजो ने भाग लिया। राजनांदगांव के सतीश सिंह ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया जिनका पूर्व में राज्य स्तर पर चयन हो चुका था। सतीश सिंह ने इस प्रतियोगिता में अपना उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए 384/400 अंक प्राप्त कर नवम्बर 2024 में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया है। उल्लेखनीय है सतीश सिंह वर्तमान में मिडिल स्कूल स्टेशनपारा में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता और परिवार के साथ कोच को दिया। सतीश सिंह को उनकी सफलता पर मित्रो व शुभचिन्तकों ने बधाई दी है व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये दी है। सतीश सिंह की यह सफलता राज्य के साथ साथ राजनांदगांव जिले के लिए गौरव की बात है।