Home छत्तीसगढ़ औद्योगिक भारत की नींव रखने का श्रेय पंडित नेहरू को : कुलबीर

औद्योगिक भारत की नींव रखने का श्रेय पंडित नेहरू को : कुलबीर

153
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजनांदगांव। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के शिल्पकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों आईआईटी, आईटीएम जैसी विश्वस्तरीय संस्थाओं के माध्यम से स्वतंत्र भारत को ठोस नींव पर खड़े करने वाले सामाजिक न्याय के मसीहा व हरित क्रांति के जनक भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पं. जवाहर लाल नेहरू की 60वीं पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसारए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में 27 मई सोमवार को कांग्रेस भवन में संगोष्ठी सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चद्रवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय कांग्रेस भवन में पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी सभा की शुरूआत की। इस दौरान कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू के व्यक्तित्व, कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए अपनी बातें रखी।
संभागीय प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिन्टू ने कहा कि पंडित नेहरू ने देश के लिए अनगिनत विकास संबंधित कार्य किए हैं, उनकी दूरदर्शिता का सबसे बड़ा प्रमाण है हरित क्रांति, श्वेत क्रांति, औद्योगिक नीति के कुशलज्ञाता थे। पंडित नेहरू की सुझ-बूझ से देश लगातार प्रगति व विकास की ओर अग्रसर हुआ, उनके शासनकाल में आईआईटी, आईआईएम और एम्स जैसे संस्थान की स्थापना व भाखड़ा-नांगल बांध परियोजना, 1956 की औद्योगिक नीति संकल्प का जिक्र किया जाता है। भारत के नवनिर्माण में कांग्रेस नेताओं के खून और पसीना समाहित है।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष रमेश राठौर ने पंडित नेहरू के कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि विश्व स्तर पर शांतिपूर्ण सहअस्तित्व एवं पंचशील के सिद्धांतों के हितैषी रहे। भारत में सर्वाधिक समय तक प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने औद्योगिक, सिंचाई तथा अन्य क्षेत्रों में भारत देश को अग्रणी देशों की श्रेणी में ले जाने का श्रेय पंडित नेहरू को जाता है। पंडित नेहरू जी द्वारा छत्तीसगढ़ में भिलाई स्टील प्लांट लगाकर हजारों लोगों को रोजगार दिया।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंड़ित जवाहर लाल नेहरू के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू बने और देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए भारत कैसा हो, गरीबों व मजदूरों के लिए कैसी योजनाएं लागू किया जाए, देश के नागरिक को कैसे शिक्षित किया जाए, देश की अर्थव्यवस्था कैसे सुदृढ़ हो इस पर लगातार कार्य करते रहे। औद्योगिक भारत की नींव रखने का श्रेय पंडित जवाहर लाल नेहरू को जाता है।
संगोष्ठी सभा को दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, मोहिनी सिन्हा, सुनील पिल्ले, मामराज अग्रवाल ने संबोधित किया। संगोष्ठी सभा में शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, अभिमन्यु मिश्रा, अतुल शर्मा, एजाजूर रहमान, भारत भूषण शर्मा, चेतन सिन्हा, सुरेन्द्र गजभिए, फरमान अली, विनोद यादव, विष्णु सिन्हा, जितेन्द्र सिन्हा, कमलदास सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे। तत्पश्चात उपस्थित कांग्रेसजनों ने दो मिनट मौन श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित कांग्रेसजनों का शहर कांग्रेस महामंत्री झम्मन देवांगन ने आभार व्यक्त किया।