Home अन्य अगले दो दिनों में छत्तीसगढ़ पहुंचेगा मानसून, गरज-चमक के साथ बारिश की...

अगले दो दिनों में छत्तीसगढ़ पहुंचेगा मानसून, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

146
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

बिलासपुर । दक्षिण- पश्चिम मानसून अगले दो दिनों में छत्तीसगढ़ पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने राज्य दक्षिणी हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, नारायणपुर, सुकमा में अलग-अलग स्थानों में बिजली गिरने और गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। बस्तर में प्री-मानसून की बारिश शुरू हो गई है। अगले दो दिनों यानी 7-8 जून तक मानसून के दक्षिण छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना है।