Home अन्य लोकसभा सह संयोजक डॉ. बांधी ने साहू की प्रचंड जीत के लिए...

लोकसभा सह संयोजक डॉ. बांधी ने साहू की प्रचंड जीत के लिए जताया आभार

175
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

बिलासपुर । देवतुल्य जनता जनार्दन के समक्ष नतमस्तक होते हुए पूर्व मंत्री व मस्तुरी के पूर्व विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने मीडिया को दिए बयान में कहा आम जनता ने नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व पर भरोसा करते हुए तोखन साहू जी को प्रचंड वोटो से जीत दिलाई है इस हेतु वे आम जनता के प्रति आभारी है। बिलासपुर जिले के सभी विधान सभा में मिली बढ़त के अलावा सबसे कठिन समझे जा रहे मस्तूरी विधानसभा में लगभग 1650 मतों से मिली बढ़त पर डॉ. बांधी ने मस्तूरी की जनता का विशेष आभार व्यक्त किया है। लोकसभा में मिली यह बढ़त विधान सभा से भी अधिक रही है। बिलासपुर वासियों ने तोखन साहू जी को भरपूर प्यार और आशीर्वाद दिया है। बिलासपुर जिले से 1लाख 64 हजार से अधिक मतों की ऐतिहासिक बढ़त से अभिभूत होकर बिलासपुर लोकसभा सह संयोजक डॉ. कृष्ण मूर्ति बांधी ने देवतुल्य जनता जनार्दन के समक्ष नतमस्तक है। साथ ही उन्होंने मस्तूरी विधानसभा के बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं सहित मंडल पदाधिकारी और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया है और कहा है कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के बिना यह जीत संभव नहीं थी कार्यकर्ताओं ने 44 डिग्री तापमान के बीच काम करके भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई है मैं सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट करता हूं।