Home छत्तीसगढ़ सभी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में कॉमर्स एवं आर्ट्स आरंभ करने की...

सभी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में कॉमर्स एवं आर्ट्स आरंभ करने की मांग

140
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार के बच्चों के सामने आर्थिक समस्या रोड़ा नहीं बने, इसके लिए प्रदेश में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की स्थापना की गई थी। प्रदेश में संचालित 403 अंग्रेजी स्वामी आत्मानंद स्कूलों में अब तक आर्ट्स विषय के शिक्षकों का पद सेटअप में स्वीकृति तक नहीं दी गई और कई स्कूलों में कॉमर्स विषय भी नहीं है, जिससे बच्चों को काफी निराश हो रही है, क्योंकि ज्यादातर बच्चें इन्हीं दो विषयों पर अपनी रूचि दिखा रहे है।
बच्चों की रूचि को देखते हुए छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिष्टोफर पॉल ने वर्ष 2022 में सचिव स्कूल शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर इन स्कूलों में आर्ट्स विषय आरंभ करने की मांग की थी, जिसके पश्चात ठीक चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री ने भी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में आर्ट्स विषय आरंभ करने की घोषणा की थी, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने रूचि नहीं दिखाया, जिसके कारण सेटअप में आर्ट्स विषय के शिक्षक पद की स्वीकृति नहीं दिया जा सका। श्री पॉल का कहना है कि जिस विषय को बच्चें ज्यादा पसंद करते है, उन्हीं विषयों के शिक्षक स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में नहीं है, जिसके कारण बच्चें दसवी उत्तीर्ण होने के पश्चात् प्रायवेट स्कूलों में मोटी फीस देकर पढ़ने को मजबूर हो रहे है। इसलिए इस सत्र से इन स्कूलों में आर्ट्स एवं कॉमर्स विषय आरंभ करने की मांग की गई है।