Home छत्तीसगढ़ कविता साहू ने नीट में हासिल की उपलब्धि, एमबीबीएस में हुआ चयन

कविता साहू ने नीट में हासिल की उपलब्धि, एमबीबीएस में हुआ चयन

169
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम ठेलकडीह की कविता साहू ने नीट-2024 परीक्षा में कुल 720 अंकों में से 616 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि अर्जित कर क्षेत्र के लोगों को गौरवान्वित किया है। कविता के पिता डीहूलाल साहू हेमलता मेडिकल स्टोर्स के संचालक एवं माता श्रीमती हेमलता साहू स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के पद पर कार्यरत हैं। बचपन से ही मेधावी छात्रा रहीं कविता ने अपनी इस उपलब्धि से क्षेत्र के लोगों का मान बढ़ाते हुए डॉक्टर बनने के अपने सपने की ओर पहला कदम रख दिया है। ठेलकडीह जैसे छोटे से गांव की यह बेटी डॉक्टर बनकर जल्द ही अपने क्षेत्र और देश के लोगों की सेवा में समर्पित होना चाहती है।
कविता से चर्चा करने पर पता चला कि उसने अपने पहले ही प्रयास में बिना किसी कोचिंग-ट्यूशन के यह सफलता अर्जित की है, जो कि अभूतपूर्व उपलब्धि है, उसका कहना है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत से जीवन में किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है। कविता के अनुसार उसके प्रेरणा के स्त्रोत उनके पिता डीहूलाल साहू हैं, जिन्हें कविता अपने बचपन से लोगों के स्वास्थ्य सेवा में लगे देखते आ रही हैं। ज्ञातव्य है कि डीहूलाल साहू विगत कई वर्षों से ठेलकडीह में हेमलता मेडिकल स्टोर्स के संचालन के साथ-साथ जनरल प्रैक्टिशनर के रूप में क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करते आ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी पत्नी श्रीमती हेमलता साहू को भी स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाया, जो आज स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है। कविता के बड़े भाई प्रवीण साहू भी एमबीबीएस के द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत हैं।
कविता ने कक्षा 12वीं की पढ़ाई नीरज बाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल, राजनांदगांव से उत्कृष्ट अंकों से उत्तीर्ण की है, जिसके लिए उन्होंने अनुशासन और लगन से अध्ययन किया। वर्तमान समय में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसका समय पर उचित निदान उपलब्ध नहीं हो पाता है। ऐसी दशा में डॉक्टर बनकर अपने लोगों को बेहतर इलाज और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने का ध्येय लिए आगे बढ़ना चाहती हैं। क्षेत्र की इस होनहार बालिका की शानदार सफलता पर उनके परिजनों, मित्रों एवं इष्टजनों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।