Home छत्तीसगढ़ जिले के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरपुर में पुष्प नक्षत्र के अवसर...

जिले के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरपुर में पुष्प नक्षत्र के अवसर पर गर्भ संस्कार सेशन का आयोजन

134
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। राष्ट्रीय आयुष मिशन एवं संचनालाय आयुष छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, राजनांदगाव के सहयोग से जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, राजनांदगाव डॉक्टर शिल्पा पाण्डेय के मार्गदर्शन मे राष्ट्रीय आयुष मिशन द्वारा जिले के चिह्नांकित दो संस्थाओं शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पदुमतरा एवं शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय सुकुलदैहान का चयन कर राष्ट्रीय कार्यक्रम सुप्रजा योजना से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर योगेवरी ठाकुर एवं डॉक्टर हर्षा दुबे ने बताया कि उत्तम संतान प्राप्त हेतु गर्भ संस्कार किया जाता है, इससे गर्भस्थ हेतु शिशु का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है।
डॉक्टर शिल्पा पाण्डेय जिला आयुर्वेद अधिकारी, राजनांदगाव ने गर्भ संस्कार पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गर्भ संस्कार का उल्लेख प्राचीन आयुर्वेद ग्रंथों में मिलता है उत्तम आहार सकारात्मक विचार नियमित व्यायाम गर्भ संस्कार के मुख्य घटक है। समाज मे उत्तम गुणों से युक्त स्वस्थ संतान के लक्ष्य प्राप्ति हेतु दिनांक 10.06.2024 को पुष्प नक्षत्र के अवसर पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरपुर, जिला-राजनांदगाव में गर्भ संस्कार के सेशन का आयोजन किया जावेगा, जिसने गर्भावस्था के दौरान प्रत्येक मास मे किन-किन योग प्राणायाम आहार विहार का उपयोग कब और कैसे किया जाना है, इस विषय पर जानकारी दी जावेगी तथा कुशल चिकित्सकों की देख-रेख में अभ्यास कराया जावेगा, जिनका घरभीनी द्वारा आपने घर पर नित्य प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया जावेगा इसके जानकारी भी दी जावेगी तथा इन औषधियों का वितरण भी गर्भवती स्त्रीयों मे किया जायेगा, इसके साथ ही गर्भनी तथा गर्भ की मानसिक एवं भावनात्मक स्तिथि मे सकारात्मक प्रभाव हेतु विविध वेदों एवं आयुर्वेद संहिताओं मे वर्णित श्लोक एवं मंत्रों से युक्त संगीत का श्रावण भी करवाया भी जायेगा। मां की भावनात्मक तथा शारीरिक का सीधा प्रभाव गर्भस्थ संतान पर पड़ता है, इसलिए गर्भ संस्कार गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान साबित हो सकता है।
जिला आयुर्वेद कार्यलय के वरिष्ठम आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉक्टर रमाकांत शर्मा द्वारा गर्भ संस्कार सेशन में गर्भनियों को अधिकारी से अधिकारी संख्या मे जुड़कर लाभ उठाने हेतु अपील की गयी।