Home देश आंध्र की चंद्रबाबू सरकार का शपथग्रहण, टीम में एक्टर से नेता बने...

आंध्र की चंद्रबाबू सरकार का शपथग्रहण, टीम में एक्टर से नेता बने पवन कल्याण समेत 24 मंत्री

94
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

आध्रप्रदेश. चंद्रबाबू नायडू ने आध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। नायडू के साथ राज्य कैबिनेट के 24 मंत्री भी शपथ ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। बता दें कि आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार बन रही है। गौरतलब है, आंध्र प्रदेश विधानसभा में एनडीए ने एक तरफा जीत दर्ज की है। मंगलवार को तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने चंद्रबाबू नायडू को अपने विधायक दल नेता चुना था और उन्होंने चौथी बार आज आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नारा लोकेश, पवन कल्याण, केए नायडू ने शपथ ली है।

नई कैबिनेट में किस पार्टी के कितने विधायक
जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण एनडीए के नेतृत्व वाली सरकार में एकमात्र उपमुख्यमंत्री होंगे। बुधवार की सुबह जारी की गई 24 मंत्रियों की सूची में जन सेना पार्टी के तीन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक मंत्री शामिल हैं। बाकी सभी तेलुगु देशम पार्टी के हैं। चंद्रबाबू नायडू ने मंत्रियों की सूची राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर को भेज दी थी। नजीर विजयवाड़ा के गन्नावरम हवाई अड्डे के पास केसरपल्ली आईटी पार्क में आयोजित एक सार्वजनिक समारोह में नायडू और उनके मंत्रिपरिषद ने शपथ ली। मंत्रिपरिषद में चंद्रबाबू नायडू के बेटे और टीडीपी महासचिव नारा लोकेश, टीडीपी की आंध्र प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के. अत्चन्नायडू और जन सेना पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति के अध्यक्ष नाडेंडला मनोहर शामिल हैं।
समारोह में शामिल हुए ये दिग्गज
समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की भी उपस्थिति की उम्मीद है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के भी मौजूद रहने की संभावना है। मंगलवार देर रात अमरावती में अमित शाह और जे.पी. नड्डा के साथ बैठक के बाद चंद्रबाबू नायडू ने अपने मंत्रिपरिषद को अंतिम रूप दिया। सत्य कुमार यादव एकमात्र भाजपा विधायक हैं, जिन्हें मंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। जन सेना पार्टी के तीन मंत्री पवन कल्याण, नाडेंडला मनोहर और कंदुला दुर्गेश हैं। बुधवार सुबह राज्यपाल ने 74 वर्षीय चंद्रबाबू नायडू को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज मौजूद रहे।

कैबिनेट में हर वर्ग को मिली भागीदारी
आंध्र प्रदेश सरकार की नई कैबिनेट में तीन महिलाएं शामिल हैं। वरिष्ठ नेता एन. मोहम्मद फारूक एकमात्र मुस्लिम चेहरा हैं। मंत्रियों की सूची में पिछड़ा वर्ग से आठ, अनुसूचित जाति से तीन और अनुसूचित जनजाति से एक व्यक्ति शामिल है। नायडू ने कम्मा और कापू समुदायों से चार-चार मंत्रियों को शामिल किया है। रेड्डी से तीन और वैश्य समुदाय से एक को भी कैबिनेट में जगह मिली है। नायडू सामाजिक और राजनीतिक रूप से शक्तिशाली कम्मा समुदाय से आते हैं, जबकि पवन कल्याण कापू समुदाय से आते हैं। आंध्र प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में राज्य की 175 में से 135 सीटें जीतकर चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली तेलुगु देशम पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनी। चुनाव में पवन कल्याण की जनसेना पार्टी ने 21 सीटें जीती हैं और भाजपा को भी आठ सीटों पर जीत हासिल हुई है। वहीं जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी महज 11 सीटों पर सिमट गई है। आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में टीडीपी, जनसेना और भाजपा गठबंधन बनाकर चुनाव मैदान में उतरीं थीं।

देखें शपथ लेने वालों की पूरी सूची
कोलू रविंद्र
नाडेंडला मनोहर
पी नारायण
वंगलापुडी अनिता
सत्यकुमार यादव
निर्मला रामनायडू
एनएमडी फारूक
अनाम रामनारायण रेड्डी
पय्यवुला केशव
अनज्ञानी सत्यप्रसाद
कोलुसु पार्थसारधि
बलवीरंजनेयस्वामी
गोत्तीपति रवि
कांडला दुर्गेश
गुम्मदी संध्यारानी
जनार्दन रेड्डी
टीजी भरत
एस सविथा
वासमशेट्टी सुभाष
कोंडापल्ली श्रीनिवास
मंदीपल्ली राम प्रसाद रेड्डी
नारा लोकेश
के. अत्चन्नायडू
पवन कल्याण