Home छत्तीसगढ़ मानसून पर आया अपडेट, दो दिनों में बढ़ने वाली है बारिश की...

मानसून पर आया अपडेट, दो दिनों में बढ़ने वाली है बारिश की गतिविधि, चार डिग्री गिरेगा तापमान

70
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

छत्‍तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो गई है। इसके चलते अगले दो दिनों में प्रदेश में बारिश की गतिविधि बढ़ने वाली है, साथ ही अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आएगा।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार से पांच दिनों में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में दक्षिण पश्चिम मानसून पहुंच जाएगा। शुक्रवार को प्रदेश भर में बलरामपुर सबसे गर्म रहा, एआरजी बलरामपुर का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही रायपुर का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से 5.7 डिग्री ज्यादा रहा।
शुक्रवार सुबह रायपुर सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। साथ ही अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के कारण उमस भी रही। जशपुर, राजनांदगाव में तो देर शाम अच्छी बारिश भी हुई। साथ ही घरघोड़ा, सरायपाली, बसना सहित कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार सरगुजा व रायपुर संभाग के कुछ जिलों में तो शनिवार को लू चलने के भी आसार है।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थियां अनुकूल बनी हुई है। अगले चार से पांच दिनों में प्रदेश के कई क्षेत्रों में दक्षिण पश्चिम मानसून के पहुंचने की संभावना है। इसके प्रभाव से शनिवार क प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ बारिश के आसार है। कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है। रविवार से अधिकतम तापमान में गिरावट भी शुरू होगी।