Home छत्तीसगढ़ हमारी सरकार जनता के समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर: मंत्री श्री...

हमारी सरकार जनता के समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर: मंत्री श्री केदार कश्यप

108
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि हमारी सरकार आम जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गरीब किसान सहित सभी वर्गो के विकास के लिए संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। मंत्री श्री केदार कश्यप आज कोण्डागांव जिले के अतिसंवेदनशील मर्दापाल में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर को संबोधित कर रहे थे।

मंत्री श्री कश्यप ने इस मौके पर 8.52 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले 54 विकास कार्यो का भूमिपूजन किया। इनमें 39 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 15 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। श्री कश्यप ने शिविर में शासन के योजनाओं के तहत हितग्राहीमूलक सामग्री का वितरण किया। जनसमस्या निवारण शिविर में 354 आवेदन प्राप्त हुए, जिसका त्वरित निराकरण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण प्रदेश की महिलाएं लगातार हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। साथ ही धान के मूल्य में वृद्धि से किसान और तेंदूपत्ता के मूल्य में वृद्धि से वनोपज संग्राहक खुशहाल जीवन की ओर आगे बढ़ रहे हैं। शासन हर गरीब परिवार को पक्के छत उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व में की गई घोषणाओं पर क्रियान्वयन करते हुए आज यहां 8 करोड़ 52 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया है। जनाकांक्षाओं को पूरा करने वाले ये विकास कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

उन्होंने जनसमस्याओं के समाधानकारक निदान पर जोर दिया और कहा कि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधा, खाद-बीज वितरण सहित विभिन्न सेवाओं को बेहतर ढंग से पहुंचाया जाएगा। जनसमस्या निवारण शिविर में स्वास्थ्य जांच भी की गई। यहां 106 मरीजों का उपचार एलोपेथिक पद्धति से और 36 मरीजों का उपचार आयुष पद्धति से की गई। यहां पशुधन विकास विभाग द्वारा भी 11 हितग्राहियों को पशु और कुक्कुटों के लिए औषधियां प्रदान की गई।

इस अवसर पर जिला पंचायत बस्तर की अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, कोंडागांव जिला पंचायत के सदस्य श्री बालसिंह भारती, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, अनुविभागीय अधिकारी सुश्री निकिता मरकाम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।