Home छत्तीसगढ़ जिला रोजगार कार्यालय बालोद में होगा 27 जून को मेगा प्लेसमेंट कैंप...

जिला रोजगार कार्यालय बालोद में होगा 27 जून को मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

92
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

बालोद

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद में गुरूवार 27 जून को मेगा प्लेसमंेट का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी बालोद ने बताया कि प्लेसमंेट में कुल 03 नियोजकों द्वारा 905 पदों पर भर्तियां की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्लेसमंेट कैंप में एस आर हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ग्राम चिखली जेवरा सिरसा धमधा रोड दुर्ग द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसके अंतर्गत मेडिकल आॅफिसर के 06-06 पद, डेंटिस्ट के 02 पद, फिजियोथैरेपिस्ट के 01, ओटी टेक्नीशियन के 03 पद, आॅप्थेलेमिक टेक्नीशियन के 02 पद, पैथोलाॅजी लैब टेक्नीशियन के 03 पद, नर्सिंग स्टाॅफ 30 पद, डायलिसिस टेक्नीशियन के 40 पद, फील्ड आॅफिसर के 20 पद, इलेक्ट्रिशीयन के 04 पद, ड्राईवर के 10 पद, मैनेजर के 01 पद, कम्प्यूटर आॅरेटर के 05 पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि आवेदक की उम्र 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इसी तरह द ज्ञान रश्मि ग्रुप आॅफ स्कूल कांकेर द्वारा प्राथमिक शिक्षक के 06 पद, माध्यमिक शिक्षक के 05 पद तथा हाई स्कूल के शिक्षक के 03 पद, प्रबंधक के 01, ड्राईवर के 02 तथा भृत्य के 02 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसी तरह सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरीटी सर्विसेस भिलाई के द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड के 100 एवं 200 पद, सिक्यूरिटी सुपरवाईजर के 50 पद तथा लेबर के 300 पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरीटी सर्विसेस मंे केवल पुरुष अभ्यर्थी ही भर्ती मंे शामिल हो सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी बालोद ने बताया कि अभ्यर्थी आवेदक आवश्यक दस्तावेजों, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, पेनकार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो एवं रोजगार पंजीयन कार्ड के साथ उपस्थित हो सकते हंै।