Home विदेश गाजा में युद्ध समाप्त करने के समझौते पर सहमत नहीं होंगे: Benjamin...

गाजा में युद्ध समाप्त करने के समझौते पर सहमत नहीं होंगे: Benjamin Netanyahu

143
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

गाजा में आठ महीने से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका समर्थित प्रस्ताव की व्यवहारिकता पर सोमवार को उस समय संदेह के बादल छा गए जब इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि वे केवल आंशिक युद्धविराम के समझौते पर सहमत होने के लिए तैयार होंगे, जिससे युद्ध समाप्त नहीं होगा। नेतन्याहू की इस टिप्पणी से हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों के परिवारों में आक्रोश फैल गया। रविवार देर रात इजराइली चैनल 14 पर प्रसारित एक साक्षात्कार में नेतन्याहू ने गाजा पट्टी में अब भी बंधक बनाए गए लगभग 120 लोगों का जिक्र करते हुए कहा कि वह आंशिक समझौता करने के लिए तैयार हैं और यह कोई रहस्य नहीं है जिससे हमें कुछ लोग वापस मिल जाएंगे।

उन्होंने कहा, लेकिन हम हमास को खत्म करने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए एक विराम के बाद युद्ध जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैं इसे छोड़ने को तैयार नहीं हूं। नेतन्याहू की यह टिप्पणी ऐसे संवेदनशील समय में आई है जब इजराइल और हमास नवीनतम युद्ध विराम प्रस्ताव को लेकर और भी दूर होते दिख रहे हैं और यह युद्ध को समाप्त करने की कोशिश कर रहे मध्यस्थों के लिए एक और झटका हो सकता है। उनका कहना है कि इजराइल अब भी हमास की सैन्य और शासन क्षमताओं को नष्ट करने के लिए प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित करेगा कि वह फिर कभी सात अक्टूबर जैसा हमला न कर सके। साक्षात्कार में नेतन्याहू ने कहा कि लड़ाई का वर्तमान चरण समाप्त हो रहा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि युद्ध समाप्त हो गया है।