Home छत्तीसगढ़ कलेक्टर ने शिक्षण संस्थानों के आस-पास नशीली पदार्थों के विक्रय पर कड़ी...

कलेक्टर ने शिक्षण संस्थानों के आस-पास नशीली पदार्थों के विक्रय पर कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश

98
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव

कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी एवं जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि जिले के किसी भी शिक्षण संस्थान के आस-पास किसी भी तरीके से नशे से संबंधित कारोबार नहीं चलना चाहिए। उन्होंने शिक्षण संस्थानों के आस-पास नशे के सामान विक्रय किए जाने पर उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षण संस्थान के आस-पास के क्षेत्र को कड़ाई से जांच करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नशे वाली दवाईयों की अधिक मात्रा में विक्रय करने वाले दवाई दुकानों की जांच करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। उन्होंने इसकी रिपोर्टिंग प्रत्येक माह करने कहा। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि जिले में एक युद्ध नशे के विरूद्ध अभियान के तहत बहुत अच्छा कार्य किया गया है। इसके लिए उन्होंने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस कार्य के लिए पुलिस प्रशासन, शिक्षा विभाग, आबकारी विभाग, स्वास्थ्य विभाग और समाज कल्याण विभाग की प्रशंसा की। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि बाल विवाह को रोकने के लिए लोगों में जागरूकता लाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों में बाल विवाह रोका गया है। उन स्थानों पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए। इससे लोगों में जागरूकता आएगी।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती गुरूप्रीत कौर ने एकीकृत बाल संरक्षण योजना के तहत किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधि से संघर्षरत, देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बालक तथा बालिकाओं के लिए अलग-अलग गृह संचालित हैं। जिसकी मॉनिटरिंग विभाग द्वारा नियमित रूप से की जा रही है। राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा महिला सदस्यों को शामिल करते हुए त्रैमासिक निरीक्षण किया जा रहा है। सभी गृहों में सुरक्षात्मक व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरा एवं सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए है।  इस अवसर पर  सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री एचके रात्रे, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।