Home छत्तीसगढ़ जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया

जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया

116
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भिलाई

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य चिकित्सालय पं. जवाहरलाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र के सभागार में 11 जुलाई 2024 को विश्व जनसंख्या दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं), डॉ एम रवींद्रनाथ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ विनीता द्विवेदी व डॉ कौशलेंद्र ठाकुर, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एंड सर्विसेस) श्री शाहिद अहमद तथा प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के कार्यकारी विभागाध्यक्ष व एसीएमओ डॉ रोशन हुसैन द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।

भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य चिकित्सालय पं. जवाहरलाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र द्वारा वैश्विक जनसंख्या वृद्धि संबंधी समस्याओं को संबोधित करते हुए विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। आंकड़ो के अनुसार विश्व की जनसंख्या 8.019 बिलियन और भारत की जनसंख्या 1.44 बिलियन पहुंच गई है। इस कार्यक्रम में जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण हेतु त्वरित कार्रवाई की आवश्यकताओं पर प्रकाश डाला गया। समारोह में विश्व स्वास्थ्य संगठन की थीम “वैश्विक जनसंख्या मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना” के अनुरूप विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग द्वारा डॉ रोशन हुसैन के मार्गदर्शन में किया गया। बढ़ती जनसंख्या के विषय में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष अस्पताल प्रबंधन द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है।

पोस्टर प्रतियोगिता के चयनित पोस्टरों की प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ एम रवींद्रनाथ ने किया। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में पीजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, श्री शंकराचार्य कॉलेज ऑफ नर्सिंग और अपोलो कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्रों ने भाग लिया। पीजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत विचारोत्तेजक नाटक ने जागरूकता अभियान में रचनात्मक आयाम जोड़ा।

कार्यक्रम में उपस्थित अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों ने जनसंख्या वृद्धि को संबोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने बढ़ती आबादी को रोकने के लिए जनसंख्या वृद्धि के परिणामों के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने, लैंगिक समानता, महिला शिक्षा को बढ़ावा देना, लघु परिवारों की महत्ता के बारे में बताना, गर्भनिरोधक उपायों तक पहुँच में सुधार करना, मिथकों को दूर करना तथा ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों में लड़कियों की कम उम्र में शादी और बार-बार बच्चे के जन्म के जोखिमों के संबंध में जागरूकता फैलाना, परिवार नियोजन जैसे अन्य महत्वपूर्ण व आवश्यक उपाय अपनाकर जनसंख्या नियंत्रण करने पर जोर दिया।

इसके अतिरिक्त गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे प्रसवपूर्व निःशुल्क देखभाल, अनिवार्य टीकाकरण और पोषण संबंधी पूरक आहार प्रदान उपलब्ध कराना आदि के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। समारोह में पोस्टर प्रतियोगिता और नाटक के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया, जिन्होंने जनसंख्या वृद्धि के वैश्विक मुद्दे पर जागरूकता बढ़ाने का प्रयासों किया।

कार्यक्रम का संचालन चीफ कंसल्टेंट डॉ पी कौर ने तथा चीफ कंसल्टेंट डॉ हिमानी गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में जेएलएन अस्पताल के विभिन्न विभागों के चिकित्सकों, नर्स, पैरामेडिक स्टाफ, नर्सिंग कॉलेज के छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

संयंत्र के मुख्य चिकित्सालय पं. जवाहरलाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र ने विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आयोजित इस समारोह के माध्यम से लोगों को जागरूक किया और वैश्विक जनसंख्या वृद्धि से संबंधित समस्याओं पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।