Home छत्तीसगढ़ एक पेड़ मां के नाम : पर्यावरण का संरक्षण करना हमारी महती...

एक पेड़ मां के नाम : पर्यावरण का संरक्षण करना हमारी महती जिम्मेदारी-विधायक श्री किरण देव

75
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर

’माई चो छांव’ एक पेड़ मां के नाम थीम पर आधारित जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम बस्तर जिले के इंजीनियरिंग कॉलेज जगदलपुर के ब्यॉज हॉस्टल के समीप वन विभाग के द्वारा आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक जगदलपुर श्री किरण देव ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना हमारी महती जिम्मेदारी है। प्रकृति और पर्यावरण के दृष्टि से वनों का जंगल हमें जो मिला है वो अनमोल चीज है। जंगलों के विनाश से हमने प्राकृतिक आपदा को स्वयं आमत्रण दे रहे और लगातार जलवायु परिवर्तन से पर्यावरण को नुकसान हो रहा हैं। इस कारण हमारी प्राकृतिक सुन्दरता को संरक्षित करने के लिए वृक्षारोपण करना और उसे वृक्ष के रूप में बड़ा करना हमारी जिम्मेदारी है। ताकि प्राकृतिक संतुलन को बिगड़ने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर एक पेड़ मां ने नाम पर पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण किया जा रहा है। सभी नागरिक अपने-अपने घर के आंगन में एक पौधा अवश्य लगाएं।

कार्यक्रम में पद्मश्री श्री धर्मपाल सैनी ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। पेड़-पौधों से ही हमे प्राण वायु ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है। इसलिए इनको संरक्षित करना, हम सबकी जिम्मेदारी हैं। कार्यक्रम में बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल, सहित गणमान्य जनप्रतिनिधि, सीसीएफ श्री आरसी दुग्गा, बस्तर जिला कलेक्टर श्री विजय दयाराम के., कांगेर वैली राष्ट्रीय उद्यान के संचालक श्री चुड़ामणी सिंह, आईएफएस शमा फारूखी, सीआरपीएफ के अधिकारी सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में वनमण्डलाधिकारी श्री उत्तम गुप्ता ने बताया कि इस इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान में वन विभाग के द्वारा 25 प्रकार के पौधों का वृक्षारोपण किया जा रहा है। जिसमें कृष्ण वट, जामुन, जाम, चीकू, रामफल, लक्ष्मण फल, आम सहित अन्य पौधों का रोपण किया गया है। मुख्य अतिथि श्री किरण देव के द्वारा पूजा अर्चना कर  कृष्ण वट   पौध का रोपण किया गया। साथ ही अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी मैदान पौधरोपण किया। उपस्थित लोगों द्वारा सेल्फी पाइंट में सेल्फी भी ली गई।