Home छत्तीसगढ़ राज्यपाल श्री हरिचंदन को पार्षद प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंपा

राज्यपाल श्री हरिचंदन को पार्षद प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंपा

59
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

रायपुर

राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में रायपुर नगर निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर एवं अन्य सदस्यों ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने निगम क्षेत्र के अंतर्गत शारदा चौक के पास प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य के लिए राज्यपाल से उचित पहल करने का अनुरोध किया।

इस अवसर पर पूर्व महापौर श्री प्रमोद दुबे सहित, श्री रितेश त्रिपाठी, श्री ज्ञान शर्मा, श्री कुमार मेनन, श्रीमती अंजनी राधेश्याम विभार, श्रीमती द्रौपती हेमंत पटेल एवं अन्य पार्षद उपस्थित थे।