Home छत्तीसगढ़ श्री रामलला दर्शन के लिए नारायणपुर जिले से श्रद्धालु हुए रवाना

श्री रामलला दर्शन के लिए नारायणपुर जिले से श्रद्धालु हुए रवाना

73
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल

रायपुर, 22 जुलाई 2024

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा प्रदेश के श्रद्धालुओं को निःशुल्क अयोध्या धाम दर्शन हेतु श्रीरामलला दर्शन योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना के तहत विशेष ट्रेन के माध्यम से प्रत्येक जिलों से श्रद्धालुओं का चयन कर उन्हें रामलला के दर्शन हेतु ले जाया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज नारायणपुर जिला के 12 श्रद्धालुओं को नारायणपुर से दुर्ग रवाना किया गया। ये श्रद्धालु दुर्ग से आस्था विशेष ट्रेन से बनारस का दर्शन करते हुए अयोध्या धाम पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया और बताया कि इस योजना से हम लोगों का श्रीराम के दर्शन करने का सपना पूरा हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज निःशुल्क मिलेगा जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने-आने, रहने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, खाने की भी व्यवस्था शामिल रहेगी। इस ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सक दल भी मौजूद रहेगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।