Home छत्तीसगढ़ टाउनशिप में आवारा मवेशियों के नियंत्रण हेतु की जा रही है कार्यवाही

टाउनशिप में आवारा मवेशियों के नियंत्रण हेतु की जा रही है कार्यवाही

194
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग के प्रवर्तन अनुभाग द्वारा निरन्तर अवैध कब्जा हटाने, अवैध बैनर पोस्टर हटाने तथा यातायात को सुगम बनाने हेतु आवारा मवेशियों पर नियंत्रण का कार्य जारी है। साथ ही साथ भिलाईवासियों के स्वास्थ्य के प्रति सजग बीएसपी द्वारा डेंगू के विरूद्ध सघन अभियान भी प्रगति पर है।

आवारा मवेशियों को नियंत्रित करने हेतु चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग के प्रवर्तन अनुभाग द्वारा टाउनशिप के विभिन्न स्थानों से 24 जुलाई 2024 को 11 आवारा मवेशियों को पकड़कर उन्हें कोसानगर गौठान भेजा गया। 25 जुलाई 2024 को भी यह कार्यवाही जारी रही। बरसात के मौसम में आवारा मवेशी अक्सर हरी घास की तलाश में टाउनशिप की सड़कों की ओर रुख कर लेते हैं। इससे सड़कों पर आवारा मवेशियों की बढ़ती संख्या ने यातायात के लिए गंभीर खतरा पैदा कर दिया है।