Home छत्तीसगढ़ स्टील मेल्टिंग शॉप-3 ने दैनिक उत्पादन का बनाया नया रिकाॅर्ड

स्टील मेल्टिंग शॉप-3 ने दैनिक उत्पादन का बनाया नया रिकाॅर्ड

70
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के माॅडेक्स इकाई स्टील मेल्टिंग शॉप-3 (एसएमएस-3) ने दैनिक उत्पादन का एक और नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए 24 जुलाई 2024 को 38 हीट (6222 टन) ब्लूम कास्टिंग का उत्पादन रिकाॅर्ड दर्ज किया। 22 दिसम्बर 2022 को दर्ज 36 हीट (5989 टन) ब्लूम कास्टिंग के पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन रिकाॅर्ड को पार कर अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन रिकाॅर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की।

एसएमएस-3 द्वारा उत्पादित कास्ट ब्लूम्स का उपयोग संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल में वांछित ग्रेड और लंबाई की रेल्स की रोलिंग में किया जाता है। सेल-बीएसपी के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता तथा कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री अंजनी कुमार ने स्टील मेल्टिंग शॉप-3 और संबंधित विभागों के सदस्यों को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई प्रेषित की है।