Home छत्तीसगढ़ गैर संकार्य विभागों के कार्मिकों को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से किया सम्मानित

गैर संकार्य विभागों के कार्मिकों को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से किया सम्मानित

83
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भिलाई

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा ऐसे कार्मिक जो कार्यस्थल में नवीनता, संसाधनों का बेहतर उपयोग, संगठनात्मक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए उच्चतम स्तर के सुरक्षा मानकों को बनाये रखते हुए तकनीकी/प्रक्रियात्मक अनुशासन का पालन करने में असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करते है, उनको प्रेरित करने और पहचान देने के लिए प्रतिमाह ’’कर्म शिरोमणि पुरस्कार’’ से सम्मानित किया जाता है।

इसी क्रम में माह मार्च 2024, अप्रैल 2024 एवं मई 2024 के लिए वित्त एवं लेखा विभाग से अनुभाग अधिकारी (वित्त) सुश्री नीना प्रदीप एवं अनुभाग अधिकारी (वित्त) श्री शरद कुमार दानी, प्रोजेक्ट विभाग से मास्टर ऑपरेटर कम-तकनीशियन वी रमेश, नगर सेवायें विभाग से ओसीटी श्री दयवीर मिश्रा, जूनियर हेल्थ इंस्पेक्टर श्री विश्वनाथ देवांगन, चार्जमैन-कम-वरिष्ठ तकनीशियन श्री अमित कुमार सोनी, कनिष्ठ स्टाफ सहायक श्री हीरामणी एवं ओसीटी श्री प्रकाश सहित मानव संसाधन विभाग से कनिष्ठ स्टाफ सहायक श्री गोपाल सिंह को सम्मानित किया गया।

इस समारोह में मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) श्री उन्मेष भारद्वाज एवं मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री संदीप माथुर के द्वारा कर्मचारियों को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह समारोह सूचना एवं प्रोद्योगिकी विभाग के सभागार में आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में महाप्रबंधक (मानव संसाधन-गैर संकार्य एवं खदान) श्री जे. एन. ठाकुर, महाप्रबंधक (मानव संसाधन-गैर संकार्य-चिकित्सा) सुश्री आर रंजनी, उप महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) श्री मानस भट्टाचार्य, उप महाप्रबंधक (परियोजनाएं) श्री आशीष गुप्ता, सहायक महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) श्री कमरूद्दीन, सहायक महाप्रबंधक (नगर सेवाएं-पीएचई) श्री पी.एल.साहू, सहायक महाप्रबंधक (परियोजनाएं-पीएमसी) सुश्री जया तिवारी, सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन-गैर संकार्य) श्री नरेन्द्र इंगले, सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन-नगर सेवाएं) सुश्री जी. एम. वी. पद्मिनी कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) श्री एम.वी.वी. प्रसाद, उप प्रबंधक (मानव संसाधन- पी.एण्ड ई.) श्री गिरीश मढारिया, कनिष्ठ अधिकारी (नगर सेवाएं) श्री मुकुन्द दास मानिकपुरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कृत कार्मिकों को सम्मान स्वरूप प्रबंधन द्वारा उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र, स्मृति चिन्ह, कार्मिक की पत्नी के लिए प्रशंसा पत्र व मिठाई पैकेट प्रदान किये जाते हैं| साथ ही पुरस्कार विजेता की तस्वीर उनके विभाग के नोटिस बोर्ड में प्रदर्शित की जाती है।