Home छत्तीसगढ़ सेवानिवृत्ति पर बीएसपी प्रबंधन ने दी भावभीनी विदाई

सेवानिवृत्ति पर बीएसपी प्रबंधन ने दी भावभीनी विदाई

84
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की सेवा से जुलाई 2024 माह में सेवानिवृत्त हो रहे गैर-कार्यपालकों को 31 जुलाई 2024 को भिलाई निवास में आयोजित समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर उपस्थित भिलाई इस्पात संयंत्र की कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) डाॅ ए के पंडा, मुख्य महाप्रबंधक (एचआर) श्री संदीप माथुर, महाप्रबंधक (क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं) श्री वी के शर्मा द्वारा कार्मिकों को सेवानिवृत्ति आदेश प्रदान किया गया। भिलाई इस्पात संयंत्र में जुलाई 2024 माह में कुल 131 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए, जिसमें कुल 20 कार्यपालक व खदान बिरादरी के 3 सदस्यों सहित 111 गैर-कार्यपालक शामिल हैं।

भिलाई इस्पात संयंत्र की सेवा से जुलाई 2024 माह में सेवानिवृत्त हो रहे कार्यपालकों को विगत दिनों इस्पात भवन के निदेशक प्रभारी सभागार में आयोजित समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता तथा कार्यपालक निदेशक (एचआर) श्री पवन कुमार ने कार्यपालकों को सेवानिवृत्ति आदेश प्रदान किया। श्री दासगुप्ता ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

विदा होने वाले इस्पात बिरादरी को संयंत्र प्रबंधन ने उनके योगदान को रेखांकित करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की।