Home देश बजट में आर्थिक वृद्धि और रोजगार का रखा गया ध्यान

बजट में आर्थिक वृद्धि और रोजगार का रखा गया ध्यान

89
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में बजट पर हुई चर्चा के जवाब में कहा कि बजट में विकास, रोजगार, पूंजी निवेश और राजकोषीय सुदृढ़ीकरण के बीच बेहतर संतुलन स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि पीएलआई योजना में निवेशकों की गहरी दिलचस्पी बरकरार है। उन्होंने दावा किया कि हमने भारत को विनिर्माण के लिए आकर्षक गंतव्य बनाने का प्रयास किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की नीति युवाओं को सक्षम बनाने की है तथा बजट में पांच योजनाओं के पैकेज की घोषणा की गई है। उन्होंने विपक्ष पर दुष्प्रचार करने का भी आरोप लगाया।