Home छत्तीसगढ़ गरिमामय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

गरिमामय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

67
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

कलेक्टर ने सफल आयोजन हेतु अधिकारियों को दी जिम्मेदारी

मुंगेली, 02 अगस्त 2024

जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस गरिमामय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर सफल आयोजन हेतु जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 09 बजे जिला मुख्यालय स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, परेड की सलामी और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जायेगा। कार्यक्रम में शहीदों के परिवारजनों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित कर शाल व श्रीफल से सम्मानित किया जाएगा। स्कूली बच्चों के द्वारा पीटी एवं देशभक्ति व संस्कृति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल में मैदान की तैयारी, आकर्षक साज-सज्जा, समारोह स्थल पर ध्वज, फूल एवं गुब्बारे की व्यवस्था, बेरिकेटिंग, पार्किंग, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, फायर ब्रिगेड, शामियाना एवं कुर्सी व्यवस्था, विद्युत व ध्वनि विस्तारक यंत्र, बैठक व्यवस्था, आमंत्रण कार्ड, प्रशस्ति पत्र सहित अन्य आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने कहा कि विभागीय अधिकारी इसे गंभीरता से लेते हुए कार्य करेंगे। उन्होंने जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारी समय पर सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल ने सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु निर्देशित किया। इस दौरान वनमंडलाधिकारी श्री संजय यादव, अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान एवं श्री गिरीश रामटेके, एसडीएम मुंगेली श्रीमती पार्वती पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।