Home छत्तीसगढ़ संयंत्र के मुख्य चिकत्सालय में ध्वजारोहण एवं 3-टेस्ला एमआरआई मशीन का उद्घाटन

संयंत्र के मुख्य चिकत्सालय में ध्वजारोहण एवं 3-टेस्ला एमआरआई मशीन का उद्घाटन

67
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

15 अगस्त के अवसर पर भिलाई महिला समाज की अध्यक्ष श्रीमती त्रिपर्णा दासगुप्ता एवं अन्य पदाधिकारी महिलाओं ने प्रात: 10:30 बजे, सेक्टर-9 स्थित जवाहर लाल नेहरु चिकित्सालय एवं अनुसन्धान केन्द्र में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता, सभी कार्यपालक निदेशकगण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांए) डॉ एम रविन्द्रनाथ तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांए विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित चिकित्सक, पूर्व सेवानिवृत्त चिकित्सकगण एवं नर्सिंग स्टाफ उपस्थित थे। इसी क्रम में भिलाई महिला समाज की सदस्यों और संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मुख्य चिकित्सालय में मरीजों को फल का वितरण किया गया। साथ ही जवाहर लाल नेहरु चिकित्सालय एवं अनुसन्धान केन्द्र में, निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता द्वारा अस्पताल के रेडियोलॉजी केंद्र में 3-टेस्ला एमआरआई मशीन का उद्घाटन किया गया, जो सबसे तेज़ डायग्नोस्टिक मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग टेक्नोलॉजी में से एक है। यह मशीन, जवाहर लाल नेहरु चिकित्सालय एवं अनुसन्धान केन्द्र में डायग्नोस्टिक सेवाओं में बढ़ोत्तरी करते हुए उच्च स्तर के उपचार में सहायक होगी। इस दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग द्वारा विभिन्न श्रेणियों में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कार वितरण भी किया।

15 अगस्त के अवसर पर संध्याकाल 8:00 बजे सिविक सेंटर स्थित, महात्मा गाँधी कलामंदिर में अंतरविभागीय संयंत्रकर्मी विजेता कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम (ऑर्केस्ट्रा) का आयोजन भी किया जा रहा है।

आज़ादी के अमृत महोत्सव तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीएसपी के भिलाई टाउनशिप के विभिन्न भवनों को तिरंगे लाइटिंग से बेहद खूबसूरती के साथ सजाया गया। बीएसपी द्वारा भिलाई टाउनशिप में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने तथा लोगों में राष्ट्रभक्ति जगाने के लिए राष्ट्रीय ध्वज “तिरंगा” का वितरण किया गया और विभिन्न स्थानों में, बैनर, पोस्टर एवं होर्डिग्स लगाये गए हैं। इसके साथ-साथ आज़ादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए संयंत्र के भीतर आकर्षक सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है, जहां कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर तिरंगे के साथ सेल्फी ली।