Home छत्तीसगढ़ देवांगन चुने गए बीएसपी सेक्टर-4 सोसाइटी के नए अध्यक्ष

देवांगन चुने गए बीएसपी सेक्टर-4 सोसाइटी के नए अध्यक्ष

55
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024


भिलाई।
 बीएसपी एम्पलाइज कोऑपरेटिव एंड वेलफेयर सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-4 में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में संचालक मंडल सदस्य रहे पूरनलाल देवांगन निर्वाचित घोषित किए गए हैं। निर्वाचन उपरांत कार्यभार संभालते हुए नए अध्यक्ष पूरनलाल देवांगन ने कहा है कि सोसाइटी की उच्च परंपरा का निर्वहन करते हुए सबके साथ मिलकर इसे और सुदृढ़ करने में अपना योगदान देंगे।
उल्लेखनीय है कि सोसाइटी के पिछले अध्यक्ष अशोक कुमार परगनिहा  की 30 जून को भिलाई स्टील प्लांट से हुई सेवानिवृत्ति के बाद यह पद खाली था। इसके लिए विधिवत निर्वाचन कार्यक्रम घोषित किया गया और चुनाव अधिकारी एसएम महापात्र ने 16 अगस्त को चुनाव संपन्न कराया। जिसमें सहयोगी चुनाव अधिकारी उमाशंकर शर्मा थे। संचालक मंडल के मतदाता सदस्यों ने पूरन देवांगन और विपिन बंछोर के बीच निर्वाचन प्रक्रिया में 7-3 के पूर्ण बहुमत से पूरनलाल देवांगन को नया अध्यक्ष चुन लिया। चुनाव अधिकारी महापात्र ने देवांगन को निर्वाचित घोषित कर इसकी सूचना छत्तीसगढ़ सहकारी निर्वाचन आयोग के सचिव और उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं दुर्ग के समन्वयक सहित सभी संबंधितों को भेज दी है।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष अशोक राठौर, आसमां परवीन,संचालक मंडल सदस्यगण  पुरुषोत्तम सिंह कंवर, जानकी राव, सतानंद चंद्राकर,शशिभूषण सिंह,नितिशा साहू और वेद प्रकाश सूर्यवंशी और सोसायटी के कर्मियों में  सुदीप बनर्जी,पिजुष कर,सहित सोसाइटी के अन्य कर्मियों एवं लोगों  ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूरनलाल देवांगन को बधाइयां दी।