Home छत्तीसगढ़ बीएसपी के साबरमती फ्लैश बट वेल्डिंग प्लांट से 260 मीटर लंबी रेल के अब...

बीएसपी के साबरमती फ्लैश बट वेल्डिंग प्लांट से 260 मीटर लंबी रेल के अब तक 31 रेक भेजे गए

114
0
????????????????????????????????????
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

वर्तमान वित्त वर्ष में अब तक सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के साबरमती स्थित फ्लैश बट वेल्डिंग प्लांट (एफबीडब्ल्यूपी) से 260 मीटर लंबी वेल्डेड रेल पैनल के कुल 19 रेक भारतीय रेलवे को भेजे जा चुके हैं।

एफबीडब्ल्यूपी, साबरमती से अब तक 260 मीटर लंबी वेल्डेड रेल पैनल की 31 रेक भारतीय रेलवे को भेजे जा चुके हैं, जिनमें वित्त वर्ष 2023-24 में भेजी गई 12 रेक शामिल हैं। 260 मीटर वेल्डेड रेल पैनल की पहली रेक नवंबर 2023 को साबरमती प्लांट से भेजी गई थी। वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक भेजी गई 19 रेक में जून 2024 में भेजी गई पांच रेक, जुलाई 2024 में भेजी गई पांच रेक और अगस्त 2024 में अब तक भेजी गई चार रेक शामिल हैं।

गौरतलब है कि भिलाई इस्पात संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल और रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल में वेल्ड ज्वाइंट्स हेतु हाल ही में शुरू किए गए फेज़्ड ऐरे अल्ट्रासोनिक टेस्टिंग (पीएयूटी) सुविधा का उद्घाटन 6 अगस्त 2024 को साबरमती फ्लैश बट वेल्डिंग प्लांट में सीडब्ल्यूएम (एफबीडब्ल्यूपी) श्री नीरज कुमार द्वारा मुख्य महाप्रबंधक (यूआरएम) एवं साबरमती परियोजना के नोडल अधिकारी श्री अनीश सेनगुप्ता, महाप्रबंधक (आरसीएल) श्री सिद्धार्थ मुखोपाध्याय, उप महाप्रबंधक (आरएसएम) एवं प्रभारी, एफबीडब्ल्यूपी, साबरमती, श्री दीपक तिवारी की उपस्थिति में किया गया।

फेज़्ड ऐरे अल्ट्रासोनिक टेस्टिंग (पीएयूटी) के इस आधुनिक तकनीक का उपयोग वेल्ड ज्वाइंट्स में संभावित त्रुटियों का पता लगाने एवं इमेज के रूप में उसे दर्शाने के लिए किया जाता है। यह अत्याधुनिक तकनीक, स्कैन के दौरान अनेक अल्ट्रासोनिक एलीमेंट और इलेक्ट्रॉनिक टाइम डिले का उपयोग करके कंस्ट्रक्टिव इंटरफेस द्वारा बीम का निर्माण करती है।

साबरमती के एफबीडब्ल्यूपी में वेल्डिंग हेतु इनपुट रेल की आपूर्ति बीएसपी की रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल द्वारा 26 मीटर लंबाई में की जा रही है। साबरमती में एफबीडब्ल्यूपी के उपयोग से भारतीय रेलवे को 260 मीटर लंबी रेल आपूर्ति की मात्रा बढ़ाने में सेल-बीएसपी को मदद मिली है।