Home छत्तीसगढ़ देश भर में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम

देश भर में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम

83
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

आज जन्माष्टमी के अवसर पर देश भर के मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण और उनके जीवन पर आधारित सुंदर सुंदर झाकियां तो देखने को मिल ही रही हैं साथ ही विभिन्न जगहों पर रासलीलाओं के आयोजन के दौरान राधे राधे और जय श्री कृष्णा की गूंज भी सुनाई दे रही है। आज हर बालक कृष्णा और बालिकाएं राधा बनी हुई हैं। घरों से लेकर मंदिरों तक में कान्हा को झूले पर झुलाया जा रहा है। विभिन्न आयोजनों में राजनेता भी शिरकत कर रहे हैं। इसी कड़ी में मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुँचे और भगवान के दर्शन और पूजन किये। श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर आज 20 घंटे के लिए खुला रहेगा ताकि भक्त जन्माष्टमी पर निर्बाध दर्शन कर सकें। मंदिर आमतौर पर 12 घंटे खुला रहता है।  इस बार जन्माष्टमी पर्व से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पुरातन वैभव व स्वरूप प्राप्ति के संकल्प के साथ किया जा रहा है।