Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भाजपा कार्यकर्ताओं से छत्तीसगढ़ में 50 लाख...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भाजपा कार्यकर्ताओं से छत्तीसगढ़ में 50 लाख सदस्य जोड़ने का आह्वान

54
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सदस्यता अभियान संगठन और देश को मजबूत करने का एक अवसर है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य में 50 लाख लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने का लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया।

भाजपा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में नयी दिल्ली में अपना राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान शुरू किया। छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में एक कार्यक्रम में हुई, जिसमें मुख्यमंत्री साय राज्य में अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराने वाले पहले पार्टी सदस्य बने।

पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष किरण देव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। अपने संबोधन में साय ने कहा कि सदस्यता अभियान भाजपा और देश को मजबूत करने का एक बहुमूल्य अवसर है तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को राज्य में 50 लाख लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समय देना चाहिए।