Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व सांसद सुश्री सरोज पांडेय के...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व सांसद सुश्री सरोज पांडेय के पिता श्री श्याम पांडेय के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

70
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर, 09 सितम्बर 2024

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के पिता श्याम जी पांडेय का निधन हो गया है। श्याम जी पांडेय का भिलाई इस्पात संयंत्र के सेक्टर 9 चिकित्सालय में इलाज के दौरान उन्होंने 92 वर्ष के उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। उनके निधन की सूचना के बाद उनके परिजनों और भाजपाइयों में शोक की लहर है। बता दें कि श्याम जी पांडेय भिलाई इस्पात संयंत्र के स्कूलों में सेवानिवृत्त उप प्राचार्य थे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व सांसद सुश्री सरोज पांडेय के पिता श्री श्याम पांडेय के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने उनके परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने ईश्वर से शोक संतप्त परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने और मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।